फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   एडीजी के सामने फफक पड़े सिसरका वाले

एडीजी के सामने फफक पड़े सिसरका वाले

Sun, 15 Apr 2018 09:43 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
एडीजी के सामने फफक पड़े सिसरका वाले
फोटो: 40,41
विज्ञापन

एडीजी के सामने फफक पड़े सिसरका वाले
फैजगंज बेहटा पुलिस पर लापरवाही का आरोप, एडीजी ने लगाई एसओ और हल्का इंचार्ज की जमकर फटकार
अमर उजाला ब्यूरो
आसफपुर (बदायूं)।
परमानंदपुर और सिसरका गांव वाले डकैती की घटना को पांच दिन बाद भी नहीं भूल पाए हैं। रविवार दोपहर सिसरका और परमानंदपुर पहुंचे एडीजी प्रेमप्रकाश ने घटना के संबंध में ग्रामीणों से बातचीत की। पुलिस की कार्यशैली के बारे में पूछा। एडीजी के सामने बदमाशों के कहर की कहानी सुनाते हुए सिसरका गांव के लोग फफककर रो पड़े। एडीजी ने उघैती थाने के एसओ और हल्का इंचार्ज की जमकर फटकार लगाई। एडीजी ने परमानंदपुर व सिसरका में एक-एक घंटा बिताया।
फैजगंज बेहटा के ग्राम सिसरका और परमानंदपुर में 16 अप्रैल की रात डेढ़ दर्जन बदमाशों ने जमकर लूटपाट की थी। बदमाशों ने सात लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस अभी तक इस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। एडीजी प्रेमप्रकाश रविवार दोपहर परमानंदपुर और सिसरका गांव जा पहुंचे। एडीजी ने सिसरका ग्राम प्रधान और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिवार बदमाशों की करतूत बताते हुए फफककर रोने लगे। इस पर एडीजी से घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। एडीजी ने गांवों में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर के बारे में पूछताछ की। ग्रामीणों ने पुलिस को पूर तरह लापरवाह बताया। एडीजी ने मौके पर दोनों गांवों का अपराध रजिस्टर देखा।
विज्ञापन

---------------
एडीजी को थाने में मिलीं कई कमियां, जताई नाराजगी
आसफपुर। एडीजी प्रेमप्रकाश परमानंदपुर व सिसरका में लोगों को ढाढ़स बंधाने के बाद थाना फैजगंज बेहटा थाने जा धमके। जहां उन्हें निरीक्षण के दौरान कई कमियां मिलीं। एडीजी से पुलिस कर्मियों से कई सवाल पूछे। सही जवाब देने पर सीसीटीएनएस इंचार्ज ऋतिक पाठक को शाबाशी दी। एडीजी के साथ एसएसपी अशोक कुमार, एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र कुमार और सीओ मुन्नालाल भी मौजूद रहे। एडीजी के आने से पुलिस कर्मियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
परमानंदपुर में परचून की दुकानों पर बिकती है शराब
आसफपुर। एडीजी ने परमानंदपुर गांव का अपराध रजिस्टर देखा, जिसमें डेढ़ दर्जन शातिर अपराधियों के नाम दर्ज थे। इस पर एडीजी ने कहा कि जिस गांव में इतने अपराधी रहते हैं वहां बगैर उनकी राय के अपराध हो नहीं हो सकता। एडीजी को शिकायत मिली कि गांव में परचून की दुकानों पर शराब बिकती है। इस पर एडीजी ने ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश एसओ को दिए। एडीजी ने नियमित गश्त और चेकिंग करने के निर्देश दिए।
------------
परमानंदपुर व सिसरका में नहीं कोई असलाह
आसफपुर। पूछताछ करने पर पता चला कि परमानंदपुर व सिसरका में एक भी लाइसेंसी असलाह नहीं है। इस पर एडीजी ने असलाह लेने के लिए तुरंत आवेदन देने केे लिए कहा। इस पर आठ ग्रामीणों ने शस्त्र लेने के लिए एडीजी को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने प्रार्थना पत्र एसपी देहात को दे दिए।

--------------
थाने में टूटी मेज देख बिगड़ा एडीजी का मूड
आसफपुर। फैजगंज थाने पहुंचे तो सामने टूटी मेज व लटकी पड़ी खाली शिकायत पेटिका देखकर एडीजी के गुस्से का पारा चढ़ गया। इस पर उन्होंने एसओ की जमकर लताड़ लगाई। तभी मधुमक्खियां निकलकर भागने लगीं। इससे कुछ देर तक अफरा तफरी का माहौल बन गया। एडीजी ने थाने की मैस, बैरक व कार्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed