फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ससुर की हत्या का आरोपी दामाद नहीं चढ़ा पुलिस के हत्थे

ससुर की हत्या का आरोपी दामाद नहीं चढ़ा पुलिस के हत्थे

Thu, 25 Jan 2018 06:48 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
ससुर की हत्या का आरोपी दामाद नहीं चढ़ा पुलिस के हत्थे
आरोपी दामाद नहीं चढ़ा पुलिस के हत्थे
विज्ञापन

कई संभावित स्थानों पर पुलिस ने दी दबिश, परिजनों को लिया हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
मूसाझाग (बदायूं)।
गोली मारकर ससुर की हत्या करने वाला दामाद अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। आरोपी दामाद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि बताया जा रहा है कि आरोपी दामाद की गिरफ्तारी को दबाव बनाने के लिए पुलिस ने कुछ परिवार वालों को भी हिरासत में लिया है।
थाना आंवला (बरेली) के गांव बझेड़ा निवासी ओमप्रकाश ने अपनी बेटी अनीता की शादी एक साल पहले थाना मूसाझाग के गांव रम्पुरा उर्फ माली निवासी सतीश मौर्य पुत्र के साथ की थी। अनीता काफी समय से बीमार चल रही थी। सो पिता ओमप्रकाश उसे बुलाने को गांव बझेड़ा रम्पुरा उर्फ माली आया था। बुधवार को वह बेटी को अपने घर ले जाने की जिद कर रहा था कि तभी दामाद ने ओमप्रकाश को गोली मार दी। मौके पर ही ओमप्रकाश की मौत हो गई। ससुर की हत्या करने के बाद सतीश मौर्य घर से फरार हो गया। घटना से बाकी घर वालों में खलबली मच गई सो सतीश के घर वाले भी फरार हो गए। हत्या की खबर गांव के ही किसी व्यक्ति ने थाना पुलिस को दी। घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे की थी सो पुलिस भी कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

मृतक की बेटी अनीता ने पुलिस को पति सतीश के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी। एसओ राकेश चौहान ने बताया कि आरोपी सतीश की तलाश में कई संभावित स्थानों पर दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है। इधर बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को दबाव बनाने के लिए कुछ परिवार वालों को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
रिपोर्ट लिखाने के बाद अनीता गई मायके
मूसाझाग। ससुर की हत्या के आरोपी दामाद सतीश मौर्य के फरार हो जाने के बाद उसके घर पर ताला लटका है। इस मामले में सतीश की पत्नी ने ही उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सो अपने पिता की हत्या के बाद अनीता भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रही थी। वो भी अपने मायके गांव बझेड़ा चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed