{"_id":"5a26bbe64f1c1bca678bfb3a","slug":"41512487910-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानवर चराने गए किसान की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानवर चराने गए किसान की मौत, हत्या का आरोप
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। हजरतरपुर थाना क्षेत्र के गांव मलूकपुर में एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया तो शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि उसमें मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।
गांव निवासी अमरपाल सुअर पालन करता था। रविवार दोपहर वह सुअर चराने घर से निकला था। शाम तक घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग खोजने निकले। रास्ते में वह उन्हें तड़पता मिला। वह उसे लेकर उपचार के लिए निजी चिकित्सकों के पास गए। वहां सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई। अमरपाल के छोटे भाई जयपाल ने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। आरोप लगाया कि एक महीने पहले गांव के ही एक व्यक्ति से भाई का झगड़ा हो गया था। तब उसने हत्या की धमकी दी थी। उन्हें लगता कि उसी ने भाई की जान ले ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा तो विषाक्त पदार्थ जैसे लक्षण मिले। शव का विसरा सुरक्षित कर लिया गया। शरीर पर चोटों के भी निशान नहीं मिले। इस मामले में फिलहाल कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।