{"_id":"59fda9fe4f1c1bee688b92c2","slug":"41509796350-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर सिर कटी लाश फेंक गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर सिर कटी लाश फेंक गए
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजरिया (बदायूं)। हत्यारों ने बेरहमी से एक व्यक्ति की हत्या करके शव कछला-सहसवान मार्ग पर फेंक दिया। वे मृतक की पहचान छुपाने और अपने बचाव की खातिर उसका सिर भी काट ले गए। पुलिस ने सिर खोजकर शिनाख्त करने की कोशिश की पर कामयाब न हुई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
शनिवार सुबह गंगा नहाने जा रहे श्रद्धालुओं को पालपुर के पास रोड किनारे पश्चिम दिशा मे दिनेश गुप्ता के खेत में सिर कटी लाश दिखी। उन्होंने पालपुर के प्रधान ग्रीशपाल सिंह यादव को सूचना दी। प्रधान ने पुलिस बुला ली। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर सिर कटी लाश नग्नावस्था में पड़ी थी। बाद में एसपी देहात एसपी सिंह, सीओ सहसवान इरफान नासिर खान आदि अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पास में ही गन्ने के खेत में शव का सिर खोजने के लिए पुलिस ने खासी मशक्कत की पर सफलता नहीं मिली। प्रधान ग्रीशपाल सिंह यादव की ओर से पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
एसपी देहात एसपी सिंह का कहना है कि प्राथमिक तौर पर लग रहा है कि कहीं और हत्या करके शव यहां फेंका गया है। शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस अपनी ओर से जांच कर सच तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन
----
हाथ पर गुदा था पूनम
शव करीब 35 साल की उम्र के व्यक्ति का है। हालात देखकर भी लगता है कि व्यक्ति को कुछ समय पहले ही मारा गया था। पुलिस को भी संदेह है कि रात के अंतिम पहर में हत्या करके शव यहां डाला गया है। मृतक का शव नग्न हालत में था। लाल सफेद शर्ट, चेकदार पेंट अलग पड़ी थी। बाएं हाथ पर अंग्रेजी में पूनम तो दाएं पर एमबी ओके गुदा हुआ था। समाचार लिखे जाने तक लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।