{"_id":"5985b59d4f1c1b24398b4827","slug":"41501935005-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों के ट्रैक्टर की टक्कर से दो शिवभक्त घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांवड़ियों के ट्रैक्टर की टक्कर से दो शिवभक्त घायल
Updated Sat, 05 Aug 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कछला से कांवड़ लेकर निकले बाइक सवार दो युवक कांवड़ियों के ट्रैक्टर की टक्कर लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया। इसके अलावा बरेली के रिठौरा के शिवभक्तों की टोली में शामिल युवक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा शनिवार तड़के करीब पांच बजे बरेली-मथुरा हाईवे स्थित बुटला बोर्ड के पास हुआ। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी बाइक सवार शिव भक्त संतराम (20) और हरी सिंह (25) शाहजहांपुर जिले के पटना देवकली मंदिर में जलाभिषेक के लिए निकले। उसी दौरान सामने से दूसरे कांवड़ियों के ट्रैक्टर ने बाइक सवार दोनों युवकों को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों में हरी सिंह का पैर साइलेंसर से झुलस गया। बाद में चालक ट्रैक्टर लेकर कछला की ओर चला गया। उसने घायलों को उठाने की जरूरत भी महसूस नहीं की। पुलिस ने दोनों कांवड़ियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया।
इसके अलावा सुबह में ही बरेली जिले के रिठौरा के शिवभक्तों की टोली कलाकारों के साथ थिरकती हुई कछला से चलकर छतुइया रेल फाटक के पास पहुंची। तभी टोली में शामिल रिठौरा के मोहल्ला धर्मपुर निवासी लालता प्रसाद का 17 वर्षीय बेटा पिंकू गश खाकर सड़क पर गिर पड़ा। बेहोशी की हालत में साथ कांवड़िये उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्साधिकारी निरंजन सिंह ने बताया कि पिंकू को तेज बुखार था। बुखार की वजह से ही उसे चक्कर आ गया। सेहत में सुधार होने पर घरवाले उसे दोपहर में लेकर चले गए।