{"_id":"595e3b244f1c1bb52f8b464f","slug":"41499347748-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान को लेकर बवाल में चार के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान को लेकर बवाल में चार के खिलाफ मुकदमा
Updated Thu, 06 Jul 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलापुर। ककराला में दुकान खाली कराने को लेकर बुधवार को हुए बवाल के मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने चार लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया। वहीं, आरोपी पक्ष ने इसे एक तरफा कार्रवाई बताते हुए कोर्ट में जाने की बात कही है।
बुधवार को ककराला में दुकान खाली कराने को लेकर बवाल हो गया था। इस मामले में ककराला नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने ककराला निवासी पंकज, विशाल, विपिन और पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ईओ का आरोप है कि पालिका ने जो विवादित दुकानें पूर्व में किराए पर दी थीं। उसके संबंध में सुजीत गुप्ता की ओर से दिए गए शपथ पत्र के आधार पर दुकान का आवंटन निरस्त कर दिया गया। इसी के चलते वह बुधवार को चौकी प्रभारी के साथ दुकानों को भौतिक रूप से कब्जे में लेने गए थे। मौके पर जाकर पता चला कि साजिशन दुकान पर अवैध रूप से पंकज को कब्जा करा दिया है। इस पर पंकज को दुकान से सामान निकालकर खाली करने को कहा गया। इसके बाद पंकज, विशाल, पवन और विपिन ने विरोध करते हुए अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने की धमकी देते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। इसको लेकर काफी देर तक गहमागहमी रही। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि ईओ की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।