फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Building inspector accused of bribery sent to 14-daycustody

Palwal News: रिश्वत के आरोपी बिल्डिंग इंस्पेक्टर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
Building inspector accused of bribery sent to 14-daycustody
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
मकान पर कार्रवाई नहीं करने के बदले 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार नगर परिषद के बिल्डिंग इंस्पेक्टर चिमनलाल को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।

एसीबी इंचार्ज राजकुमार के अनुसार कुसलीपुर गांव निवासी किशनचंद की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए टीम ने ट्रैप लगाया था। मंगलवार को तय रकम लेने के दौरान बिल्डिंग इंस्पेक्टर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाए गए।
विज्ञापन


जांच में यह भी सामने आया कि चिमनलाल को वर्ष 2022 में भी पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। उस समय बस स्टैंड मार्केट में शोरूम का नक्शा पास करने के बदले दस लाख रुपये मांगने का आरोप था। एसीबी अब मौजूदा मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed