{"_id":"58b5bfb04f1c1bce1c8306e0","slug":"3700-liter-tanker-sinking-pipes-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर में पाइप डालकर चुराया 3700 लीटर डीजल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंकर में पाइप डालकर चुराया 3700 लीटर डीजल
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कादरचौक थाने के गांव असरासी में हुई वारदात
चोरों ने सोमवार रात कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव असरासी के एक पेट्रोल पंप से पाइप डालकर टैंकर से 3700 लीटर डीजल चुरा लिया। मंगलवार सुबह जब पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने मीटर गेज नापा तो चोरी का पता चला। पंप के मैनेजर ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
कादरचौक थाने के गांव असरासी में बदायूं रोड पर इंडेन आयल का पेट्रोल पंप है। सोमवार रात चोरों ने किसी तरह से पाइप को पेट्रोल पंप के टैंकर में डाल दिया। इसके बाद मोटर के जरिए यहां से 3700 लीडर डीजल चोरी कर लिया। रात में किसी को इस बारे में भनक तक नहीं लगी। मंगलवार सुबह पेट्रोल पंप खोलने के बाद जब मीटर गेज चेक किया गया तो पता लगा कि टैंकर से 3700 लीटर डीजल कम है। पेट्रोल पंप के मैनेजर अनूप कुमार ने इस बारे में सूचना कादरगंज थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। हालांकि, तहरीर मिलने के बाद भी देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसओ रुकुमपाल यादव का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
मोबाइल शॉप में चोरी का खुलासा जल्द
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में इंदिरा चौक के पास पिछले सप्ताह चोरों ने मोबाइल शॉप से नगदी समेत करीब 14 लाख रुपये का माल साफ कर दिया था। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। घटना का वर्क आउट करने के लिए एसएसपी ने एसओजी को लगाया है। पुलिस का कहना है कि एसओजी वर्क आउट के करीब है। घटना का जल्द खुलासा हो सकता है।