{"_id":"5cdefed8bdec22070d459dd5","slug":"31558118104-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विवाहिता से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरीफनगर (बदायूं)। जेठानी की दस वर्षीय बेटी के साथ शौच को जंगल में गई एक विवाहिता से गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार है।
यह मामला चार दिन पुराना बताया जा रहा है। शुक्रवार को परिवार वालों के साथ थाने पहुंची एक नवविवाहिता ने बताया कि वह 13 मई को अपनी जेठानी की दस वर्षीय बेटी के साथ शौच के लिए जंगल में गई थी। जहां गांव के ही विनोद पुत्र ऋषिपाल ने उसे तमंचे के बल पर दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यह देखकर बालिका दौड़कर घर पहुंची और उसने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। जब तक परिवार वाले मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी फरार हो गया। महिला की शादी एक साल पूर्व हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। शनिवार को उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। इस संबंध में इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने बताया कि रिपोर्ट कर ली गई है। बाकी कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी। ब्यूरो