{"_id":"5c5c434abdec221a376689d3","slug":"31549550410-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डरा धमकाकर किशोरी का किया शोषण, वीडियो क्लिप बनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डरा धमकाकर किशोरी का किया शोषण, वीडियो क्लिप बनाई
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक युवक किशोरी का पिछले एक साल से डरा धमका कर शारीरिक शोषण कर रहा था। किशोरी का दूसरी जगह रिश्ता तय होने पर आरोपी युवक ने किशोरी को उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी। गुरुवार को किशोरी के पिता ने आरोपी एवं उसका सहयोग करने वाले लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
तहरीर में पिता ने कहा कि उसके तीन पुत्र एवं एक पुत्री है। तीन पुत्र गांव से बाहर जाकर पढ़ाई कर रहे हैं। घर पर केवल उसकी पत्नी एवं उसकी पुत्री रहती है। पिछले दिनों उसने अपनी पुत्री का रिश्ता पास के एक गांव में तय कर दिया। बीती तीन फरवरी को उसकी पुत्री के होने वाले पति ने उसके भाई को बताया कि तुम्हारे गांव के एक युवक का फोन आया। जिसने कहा कि तुम उस लड़की से शादी मत करना। मैं पिछले एक वर्ष से उसको रख रहा हूं और उससे जबरदस्ती उससे शादी करूंगा। इस बात को लेकर किशोरी के घर पर चर्चा की गई तो उसने बताया कि गांव का एक युवक डरा धमका कर उसे मारने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। उसने उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली है। किशोरी के पिता ने बताया कि इसके बाद उसकी पुत्री की रिश्ता टूट गया। उसने पुलिस से आरोपी युवक एवं उसका सहयोग करने वाले लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।