फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बारात आने से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार

बारात आने से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार

Sun, 30 Sep 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
बारात आने से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार
बारात आने से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार
विज्ञापन

परिजन दिल्ली में कर रहे थे युवती की शादी, रायफल लेकर घर में घुसा प्रेमिका का भाई
अमर उजाला ब्यूरो
दबतोरी (बदायूं)। एक तरफ परिवार वाले युवती की शादी की तैयारियों में लगे थे। बारात आने के कुछ घंटे रह गए। वहीं दूसरी ओर युवती अपने प्रेमी संग फरार हो गई। इससे गुस्साया युवती का भाई प्रेमी के घर में अपनी लाइसेंसी रायफल लेकर घुस गया। इस पर परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दे दी। तब तक वह मौके से फरार हो गया।

यह मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। मध्यम वर्गीय परिवार के एक युवक का अपने पड़ोस में रहने वाली एक युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चर्चा है कि इसके बारे में परिवार वालों को जानकारी हुई तो उन्होंने युवती का रिश्ता अमीर घराने के एक युवक से कर दिया। युवती को यह मंजूर नहीं था। वह प्रेमी से शादी करने की बात पर अड़ गई। परिजनों ने इसके लिए साफ मना कर दिया। इस पर युवती ने होने वाले दूल्हे और अपने प्रेमी से कांफ्रेंस पर बात कर पूरी जान दे दी। इससे लड़के ने शादी करने से मना कर दिया। परिवार वालों ने शादी में तय रकम से ज्यादा दहेज देने का लालच देकर उसे फिर से मना लिया। इस पर परिजन युवती को लेकर दिल्ली पहुंच गए और वहां शादी की तैयारियां शुरू कर दी। लड़की पक्ष मंगनी लेकर लड़का के घर गया कि युवती ने अपने प्रेमी को फोन कर दिल्ली बुला लिया और वहां से फरार हो गई। इधर, रविवार शाम युवती का भाई कुछ युवकों के साथ लाइसेंसी रायफल लेकर प्रेमी के घर में घुस गया। इस पर प्रेमी के परिजनों ने यूपी 100 पुलिस को फोन कर बुला लिया लेकिन तब तक युवक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed