फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अलापुर में घर में घुसकर महिला को गोली मारी, घायल

अलापुर में घर में घुसकर महिला को गोली मारी, घायल

Mon, 09 Apr 2018 07:07 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
अलापुर में घर में घुसकर महिला को गोली मारी, घायल
फोटो-19, 20
विज्ञापन


अलापुर में घर में घुसकर
महिला को गोली मारी
पति ने बेटे के ससुराल वालों के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट
पिछले दो महीने से दोनों पक्षों में चल रहा है विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
अलापुर (बदायूं)।
अलापुर इलाके के बिलहरी गांव में रविवार रात घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पति ने अपने बेटे के ससुराल वालों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिछले करीब दो महीने से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

बिलहरी निवासी गजेंद्र के बेटे कुलदीप की बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की अशोक नगर डिफेंस कॉलोनी में ससुराल है। पिछले करीब दो महीने से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। इससे कुलदीप की पत्नी किरन मायके में है। गजेंद्र के मुताबिक रविवार रात वह परिवार समेत घर में सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे कुलदीप के ससुर मानसिंह, साला केशव और सास अनीता घर में घुस गए और कुलदीप को जबरन उठकर ले जाने लगे। उसकी चीख सुनकर जागी मां रेशम देवी बचाने पहुंची तभी आरोपियों ने कुलदीप के ऊपर फायर झोंक दिया। कुलदीप तो बच गया, लेकिन गोली उसकी मां रेशम देवी की बांह में लग गई। फायर की आवाज सुनते परिजन और मोहल्ले वाले जाग गए। लोग इकट्ठे होते इससे पहले हमलावर भाग गए। तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी गई। परिवार वालों ने घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया। गजेंद्र की तहरीर पर अलापुर थाने में कुलदीप के ससुर मानसिंह, साले केशव और सास अनीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गजेंद्र ने बताया कि उनका एक मकान बरेली के मढ़ीनाथ मोहल्ले में हैं। वहीं उनका आइसक्रीम प्लांट लगा है। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

अलापुर इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed