Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Body of a married woman found on railway tracks; husband arrested

Kasganj News: रेलवे ट्रैक पर मिला विवाहिता का शव, पति गिरफ्तार

Sun, 15 Nov 2026 02:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 15 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Body of a married woman found on railway tracks; husband arrested
फोटो22कासगंज नगला वाले में रेलवे लाइन के पास महिला का शव मिलने पर पहुंची पुलिस व मौके पर एकत्
कासगंज। कासगंज-बढ़ारी रेलवे मार्ग पर शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक विवाहिता का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्रैक से हटवाकर किनारे रखवाया। मृतका की पहचान रामादेवी राजपूत (23) पत्नी सुधाकर निवासी नगला वाले के रूप में हुई। रात में उसका पति से विवाद हुआ था। मृतका के सिर में चोट के निशान थे। पुलिस ने आरोपी पति को दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। सदर कोतवाली पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 6:45 बजे रेलवे ट्रैक की-मैन नरेश कुमार मीणा ने मेमो के माध्यम से सूचना दी कि कासगंज-बढ़ारी रेल मार्ग पर किलोमीटर संख्या 243/20 और 243/19 के बीच एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान शव की पहचान रामादेवी के रूप में हुई। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए गए।पुलिस को जांच में पता चला कि मृतका का मायका गांव जमालपुर थाना सहावर में था। उसकी शादी करीब 6 वर्ष पहले सुधाकर पुत्र पन्नालाल निवासी गांव हिम्मतपुर सई के साथ हुई थी। शादी के बाद से दोनों गांव नगला वाले में हसन लाल के मकान में किराए पर रह रहे थे। उनका तीन वर्षीय बेटा गगन है। बताया गया कि सुधाकर वहां निजी क्लीनिक चलाता है।
विज्ञापन

पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद : जांच में सामने आया है कि सुधाकर ने करीब 1 वर्ष पहले अपनी जमीन 6 लाख रुपये में एग्रीमेंट पर गिरवीं रखी थी, जिसका एग्रीमेंट निरस्त कराने की तारीख 22 नवंबर 2026 तय थी। इसके अलावा सुधाकर ने असिस्टेंट लोको पायलट की परीक्षा दी थी, जिसमें वह महज 6 अंकों से फेल हो गया था। परीक्षा में असफलता और आर्थिक कर्ज की चिंता को लेकर शुक्रवार पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी पति ने शराब के नशे में उसे बुरी तरह पीटा था। एसपी ओपी सिंह ने बताया कि महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना पर घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया। मायके वालों ने पति पर हत्या के बाद शव फेंकने का आरोप लगाया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक की जा रही है।
विज्ञापन

पति बोला- रात में घर से चली गई थी महिला: पुलिस को सुधाकर ने पूछताछ में बताया कि मारपीट के बाद वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सो गया था। रात करीब 10:00 बजे महिला कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके कहीं चली गई थी। बाद में उसने छत के रास्ते उतरकर कमरे की कुंडी खोली और आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उसने रात करीब एक बजे पत्नी के लापता होने की सूचना उसके मायके वालों को दी। उसे खोजने की बात कही।शनिवार सुबह करीब 06:00 बजे शिवपुरी कॉलोनी निवासी महेंद्र पाल सिंह ने फोन पर उसको सूचना दी कि उसकी पत्नी का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई का आरोप- घर पर की हत्या, फिर शव ट्रैक पर फेंका : मृतका के भाई किशन पाल का आरोप है कि उसकी बहन की घर पर ही हत्या की गई है। घर में खून के निशान मिले हैं। हत्या के बाद उसके शव को ले जाकर रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है ताकि हत्या को आत्महत्या दिखाया जा सके। मगर उसके शरीर पर ट्रेन से टकराने के निशान नहीं हैं। सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं।

जांच में जुटी पुलिस, खंगाले सीसीटीवी फुटेज: घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंच गई। मृतका के मायके वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को ट्रैक से हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जानकारी पर एसपी ओपी सिंह, सीओ आंचल चौहान ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article