Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The former sarpanch had murdered the assistant store manager using a licensed pistol

Sonipat News: पूर्व सरपंच ने लाइसेंसी पिस्तौल से की थी सहायक स्टोर मैनेजर की हत्या

Sun, 15 Nov 2026 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
The former sarpanch had murdered the assistant store manager using a licensed pistol
-दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर रोडरेज के दौरान 70 वर्षीय आरोपी ने मारी थी गोली, पुलिस ने पिस्तौल और कारतूस किए बरामद
विज्ञापन

-वारदात में इस्तेमाल कार भी मिली, अवैध शस्त्र अधिनियम की धारा हटाकर शस्त्र अधिनियम की धारा जोड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर रोडरेज के दौरान डे बैक आउटलेट के सहायक स्टोर मैनेजर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी 70 वर्षीय पूर्व सरपंच ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चलाई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली गई है।
रोहतक के रूड़की निवासी हरिओम ने 11 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि बरोदा गांव के नजदीक दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर आरोपी मूलरूप से रोहतक जिले के आसन गांव फिलहाल रोहतक के शीला बाइपास निवासी रामचंद्र की कार पीछे से डे बैक आउटलेट के सहायक स्टोर मैनेजर प्रहलाद की गाड़ी से टकरा गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। प्रहलाद ने उनके साथ आरोपी की कार का करीब दो किलोमीटर तक पीछा किया था। कार रुकने पर प्रहलाद बातचीत करने पहुंचा तो रामचंद्र ने उसे गोली मार दी थी। इसमें उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने वारदात के अगले दिन आरोपी रामचंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की उम्र करीब 70 वर्ष बताई गई है और वह पूर्व सरपंच रह चुका है। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे दो दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किए। इसके साथ ही उसकी कार भी कब्जे में ली गई। जांच में सामने आया कि आरोपी ने लाइसेंसी हथियार से ही युवक पर गोली चलाई थी। लाइसेंसी पिस्तौल से वारदात को अंजाम दिए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले में अवैध शस्त्र अधिनियम से संबंधित धारा हटा दी है। इसकी जगह शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा जोड़ी गई है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिल्ली कटरा एक्सप्रेसवे पर कपड़ा आउटलेट के सहायक सेल्स मैनेजर की हत्या करने के आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से युवक पर गोली चलाई थी। आरोपी से पिस्तौल और गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
कृष्ण कुमार, प्रभारी, बरोदा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed