Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three days, five accidents,

Panchkula News: तीन दिन, पांच हादसे और पांच मौतें... किसी घर का चिराग बुझा तो किसी परिवार का सहारा छिना, आखिर कब जागेगा सिस्टम?

Sun, 15 Nov 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Three days, five accidents,
-11 से 13 नवंबर के बीच हैफेड चौक, रामगढ़, डॉल्फिन चौक, टाबर गांव और बसौला एग्जिट प्वाइंट पर हुए हादसे
विज्ञापन

-सर्दी शुरू, जल्द छाएगी धुंध, कई सडक़ों पर रिफ्लेक्टर और सफेद पट्टियां तक नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। तीन दिन... पांच सड़क हादसे... और पांच जिंदगियां खत्म। किसी ने उच्च शिक्षा के सपने देखे थे तो कोई परिवार का पेट पालने के लिए रोज काम पर निकलता था। कोई ऑटो चलाकर घर लौट रहा था तो कोई सफर पर निकला था। लेकिन सड़क पर हुए हादसों ने इन सभी की जिंदगी का सफर बीच में ही रोक दिया। 11 से 13 नवंबर के बीच जिले में हुए पांच हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। सवाल सिर्फ तेज रफ्तार वाहनों का नहीं है, सवाल उन सड़कों, चौक-चौराहों और निकास बिंदुओं का भी है, जहां छोटी सी चूक जानलेवा साबित हो रही है। आखिर हादसों के बाद ही प्रशासन क्यों जागता है? क्या पांच मौतें भी व्यवस्था की खामियों की समीक्षा के लिए काफी नहीं हैं?

11 नवंबर की रात सेक्टर-4 और सेक्टर-2 के हैफेड चौक पर तेज रफ्तार सेलेरियो कार ने बाइक सवार अंकित को टक्कर मार दी। हिसार निवासी अंकित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एमएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके परिवार ने उसे पढ़ाई के लिए भेजा था, लेकिन घर लौटने से पहले ही उसकी जिंदगी खत्म हो गई। इसी रात एमडीसी के डॉल्फिन चौक पर अनियंत्रित ऑटो गोलचक्कर की दीवार से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल चालक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

12 नवंबर की रात रामगढ़ फ्लाईओवर के पास सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। वह सेक्टर-28 में काम खत्म कर घर लौट रहा था। परिवार को शायद उसके लौटने का इंतजार था, लेकिन वाहन चालक उसे सड़क पर छोड़कर भाग गया। इसी दिन सूरजपुर-सुखोमाजरी बाईपास के बसौला एग्जिट प्वाइंट पर भी हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि एग्जिट प्वाइंट की गलत बनावट और सुरक्षा इंतजामों की कमी लगातार हादसों की वजह बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 नवंबर की तड़के पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर टाबर गांव के पास कार की टक्कर से बोलेरो खेत में पलट गई। हादसे में यमुनानगर निवासी व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य युवक घायल हो गए।

धुंध आने का इंतजार क्यों?
तीन दिन में पांच मौतों के बाद भी सवाल वही है कि सड़कों पर सुरक्षा इंतजाम कब दुरुस्त होंगे? सर्दी शुरू हो चुकी है और धुंध का दौर नजदीक है। कई सड़कों पर सफेद पट्टियां नहीं हैं, रिफ्लेक्टर गायब हैं और संकेतक बोर्ड भी पर्याप्त नहीं हैं। रात में वाहन चालकों को सड़क की सीमा, डिवाइडर और मोड़ दिखाई नहीं देते। ऐसे में धुंध के दौरान खतरा और बढ़ सकता है। क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी सिर्फ वाहन चालक की है? हादसों के बाद जांच और आश्वासन देने के बजाय पहले से इंतजाम क्यों नहीं किए जाते? पांच परिवारों की उजड़ी दुनिया इन सवालों का जवाब मांग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed