{"_id":"2c76c05d3c65ccca65778b974569487f","slug":"31-consumers-connected-their-electricity-connection-without-permission-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 बकाएदारों ने खुद जोड़ लिए कनेक्शन, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
31 बकाएदारों ने खुद जोड़ लिए कनेक्शन, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Thu, 03 Dec 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19.50 लाख रुपये का बकाया अदा न करने पर काटे गए थे बिजली कनेक्शन
एक्सईएन विद्युत वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन चोपड़ा के निर्देश पर नागर झूना बिजली उपकेंद्र से जुड़े 12 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इन उपभोक्ताओं पर 5.50 लाख रुपये का बकाया है। इसके अलावा इतनी ही धनराशि के बकाया में वजीरगंज उपकेंद्र से जुड़े आठ उपभोक्ताओं पर, 8.50 लाख के बकाया में दातागंज उपकेंद्र से जुड़े 11 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एक्सईएन चौपड़ा ने ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाकर एफआईआर दर्ज कराने को कहा है जो बिज नहीं जमा कर रहे और लाइन काट दिए जाने के बाद खुद जोड़ लिया करते हैं। उन्होंने कहा कि दोबारा लाइन जोड़ लेना बिजली चोरी की श्रेणी में माना जाएगा।
शहर में काटे 10 कनेक्शन
बदायूं। शहर में बिजली बिल के 2.15 लाख रुपये बकाया होने पर बृहस्पतिवार को गांधीनगर में बिजली टीम पहुंच गई। इस टीम ने 10 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। इन उपभोक्ताओं को चेतावनी दी गई कि अगर कटा कनेक्शन किसी ने जुड़वाने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
दो दिन में सात हजार से अधिक बिके एलईडी बल्व
बदायूं। शासन के निर्देश पर पावर कारपोरेशन द्वारा बिजली बचत को प्रोत्साहित करने वाले एलईडी बल्वों की बिक्री जिले में दो दिन पूर्व शुरू कराई गई थी। इसके लाभ जानकार जनता ने इसे स्वीकार किया है। यही वजह है कि दो दिन में ही एलईडी बल्वों की बिक्री सात हजार से ऊपर पहुंच गई। अभी लगातार सस्ते कीमत में मिलने वाले बल्व बिजली विभाग के जगह-जगह लगाए गए काउंटरों पर मिल रहे हैं।