{"_id":"590a17564f1c1b74014419a5","slug":"23-days-missing-missing-man-skeleton-recovered-after","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का 23 दिन बाद बरामद हुआ कंकाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवक का 23 दिन बाद बरामद हुआ कंकाल
अमर उजाला ब्यूरो सिलहरी।
Updated Wed, 03 May 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
श्ाव बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या का आरोप, हड्डियों का डीएनए टेस्ट कराया जाए
परिवार वालों के आरोप पर एक को हिरासत में लेकर पूछताछ
सिविल लाइंस थाने के गांव खेड़ा बुजुर्ग से करीब 23 दिन पहले लापता हुए युवक का बुधवार को सागर ताल के पास जंगल से कंकाल बरामद हुआ। मृतक के परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बरामद कंकाल को डीएनए जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। एक व्यक्ति को नामजद करते हुए मुकदमा हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया गया है।
सिविल लाइंस थाने के शहर से सटे गांव खेड़ा बुजुर्ग का निवासी 26 वर्षीय आसिफ पुत्र नफीस भवन निर्माण में लिंटर डालने की मशीन किराए पर चलाने का काम करता था। 10 अप्रैल को वह सब्जी खरीदने के लिए घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने काफी तलाश किया। कोई सुराग न मिलने पर सिविल लाइंस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। मृतक के परिवार वालों ने मीरा जी चौकी निवासी सगे भाइयों सत्यपाल और नरेश पर उसे गायब करने का शक जताया। शक के आधार पर चौकी इंचार्ज खेड़ा नवादा राजीव कुमार ने मंगलवार को नरेश को हिरासत में ले लिया। उसकी निशानदेही पर सागर ताल के पास जंगल से बुधवार को आसिफ का कंकाल बरामद हो गया। कपड़ों के जरिए परिवार वालों ने शिनाख्त की। नरेश ने पुलिस को बताया कि उसके भाई सत्यपाल ने नफीस की हत्या की है।
बरामद कंकाल को पुलिस ने सील कर दिया है। हालांकि, पुलिस का यह भी कहना है कि हड्डियां किसकी हैं। इस बारे में डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा। हड्डियों को डीएनए जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। इधर, पुलिस ने सत्यपाल को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा तरमीम कर लिया है। सत्यपाल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
दो साल पहले ही हुई थी शादी
सिलहरी। आसिफ की शादी करीब दो साल पहले ही हुई थी। उसकी हत्या की खबर के बाद पत्नी और परिवार के लोग बदहवास हैं। सत्यपाल और नफीस के बीच क्या दुश्मनी थी। इस बारे में भी परिवार के लोग कुछ नहीं बता पा रहे। हालांकि, इनका कहना है कि दो-तीन साल पहले तक सत्यपाल और नफीस साथ में भवन निर्माण का काम करते थे। नरेश भी इनके साथ मजदूरी करता था।
मामले में मुकदमा तरमीम कर लिया गया है। पड़ताल की जा रही है। हड्डियों को डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा। अपहरण के बाद हत्या की क्या वजह है यह विवेचना के बाद ही साफ हो सकेगा।
-अनिल कुमार यादव, एसपी सिटी