फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, दोनों पैर कटे

ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, दोनों पैर कटे

Wed, 15 May 2019 06:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, दोनों पैर कटे
बदायूं/ बगरैन। वजीरगंज थाना क्षेत्र के करेंगी रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक युवक ट्रेन के आगे कूद गया, जिससे उसके दोनों पैर कट गए। युवक को गंभीर हालत में बरेली भेजा गया है। बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया था।
विज्ञापन

करीब 32 वर्षीय युवक पुष्पेंद्र पुत्र डोरीलाल संभल जिले के चंदौसी में खुर्जा गेट का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक बुधवार को ट्रेन में सवार होकर करेंगी रेलवे स्टेशन पहुंचा था। आसपास के लोगों ने उसे स्टेशन के आसपास घूमते हुए देखा था। बताया जाता है कि जैसे ही ट्रेन रेलवे स्टेशन पर पहुंची कि तभी युवक ट्रेन के आगे कूद गया। उसके दोनों पैर पटरी पर आ गए, जिससे दोनों पैर कट गए। यह देखकर मौके पर अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में वहां भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर जीआरपी भी पहुंच गई। पुलिस ने आनन-फानन घायल को स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से उसकी हालत गंभीर देखकर उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed