फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   एमएफ हाईवे पर युवक की हत्या, सड़क पर डाली लाश

एमएफ हाईवे पर युवक की हत्या, सड़क पर डाली लाश

Fri, 30 Nov 2018 07:07 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
एमएफ हाईवे पर युवक की हत्या, सड़क पर डाली लाश
फोटो--20
विज्ञापन


एमएफ हाईवे पर युवक की
हत्या, सड़क पर डाली लाश
चंदौसी से दावत खाकर बाइक से लौट रहा था युवक, दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
आसफपुर (बदायूं)। गुरुवार रात चंदौसी से दावत खाकर लौट रहे बाइक सवार युवक की हत्या कर दी गई और उसके शव को एमएफ हाईवे किनारे फेंक दिया गया। सुबह हाईवे पर चहल-पहल हुई तो इसके बारे में पुलिस को सूचना मिली। जिस पर परिवार वाले भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। उन्होंने दो लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
करीब 40 वर्षीय शिशुपाल मौर्य फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर निवासी था। उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी के मुताबिक गुरुवार शाम करीब तीन बजे गांव का ही हरिओम पुत्र इच्छाराम शिशुपाल को चंदौसी के पास पथरा गांव ले गया था। उसके बाद परिवार वालों को शिशुपाल की कोई जानकारी नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह उन्हें सूचना मिली शिशुपाल का शव मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे ग्राम सिसरका के पास सड़क किनारे पड़ा है। इस पर परिवार वालों में कोहराम मच गया। वे रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। उससे पहले फैजगंज बेहटा थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शिशुपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं लक्ष्मी देवी का आरोप है कि हरिओम उसके पति का दोस्त था। करीब एक साल पहले उसके पति ने खेत में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ बेचे थे, जिसमें से डेढ़ लाख की रकम हरिओम पर बतौर उधार थी। 50 हजार मनोज पर थे। कई बार उनसे रुपये मांगे गए थे लेकिन उन्होंने नहीं दिए। गुरुवार शाम हरिओम उसके घर आया और शिशुपाल को हिसाब कराने के बहाने मनोज के गांव ले गया। आरोप है कि शिशुपाल को शराब पिलाई और फिर लौटते समय हत्या कर दी। लक्ष्मी ने बताया कि उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं। दो बीघा जमीन है। पुलिस ने लक्ष्मी की तहरीर पर हरिओम और मनोज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिशुपाल की हेड इंजरी से मौत बताई गई है। उसके चेहरे पर आंख से लेकर नीचे तक चोट मिली है। सिर के ऊपर की हड्डी टूटी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन--
पुलिस की जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। युवक चंदौसी से दावत खाकर लौट रहा था। रास्ते में उसकी मौत हुई है। उसकी पत्नी की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसको किसी वाहन ने टक्कर मारी थी या वह खुद गिरा था या फिर उसकी हत्या की गई है। यह जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा।
-इंद्रेश कुमार, एसओ फैजगंज बेहटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed