फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बालू लदे ट्रैक्टर मालिकों को चुकाना पड़ा लाखों का जुर्माना

बालू लदे ट्रैक्टर मालिकों को चुकाना पड़ा लाखों का जुर्माना

Sun, 28 Oct 2018 08:44 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
बालू लदे ट्रैक्टर मालिकों को चुकाना पड़ा लाखों का जुर्माना
फोटो- 28 बीडीएनयूजेएचपीएच-02
विज्ञापन

बालू लदे ट्रैक्टर मालिकों को चुकाना पड़ा लाखों का जुर्माना
प्रति वाहन जुर्माने के रूप में 50 हजार से अधिक रुपये वसूल
क्रासर
दंड की रकम जमा करने पर कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां थाने से रिलीज

अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। ट्रकनुमा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में तीन सौ क्विंटल तक बालू लोड करके मार्केट में पहुंचा रहे धंधेबाजों पर जुर्माने के रूप शिकंजा कसा गया है। डीएम के आदेश पर पिछले दिनों एसडीएम, खनन इंसपेक्टर और पुलिस की मौजूदगी कार्रवाई के दौरान जो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी गईं एआरटीओ ने उनका व्यवसायिक इस्तेमाल मान लिया। इसके चलते ट्रैक्टर मालिकों को लाखों रुपये का जुर्माना चुकाना पड़ गया।
बालू खनन के खेल में पहली बार दो स्तरीय कार्रवाई के शिकार बने ट्रैक्टर मालिकों की मानें तो अफसरों ने जिस रात वाहनों की धरपकड़ शुरू की, तब उनके पास खनन की रसीद भी थी। चूंकि वाहनों में बालू ओवरलोड था, इसलिए एआरटीओ ने व्यवसायिक में कार्रवाई की। इसमें प्रति ट्रैक्टर-ट्रॉली करीब 25 से 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा खनन निरीक्षक ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में निर्धारित मात्रा से अधिक बालू लोड करने पर अलग से जुर्माना डाल दिया। खनन विभाग की ओर से जुर्माने की रकम भी प्रति वाहन करीब 28 हजार रुपया बनी। बता दें कि जो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी गई थीं, उन्हें यहां कोतवाली के अलावा मुजरिया, शेखूपुर, वजीरगंज आदि स्थानों पर पुलिस के हवाले कर दिया गया था। जुर्माने की रकम जमा कराने की कार्रवाई में जुटे ट्रैक्टर चालक आकाश ने बताया कि करीब 22 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी गई थीं। इधर, कोतवाली पुलिस ने रविवार को दो-तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रिलीज कर दिया। रिलीज करने से पहले उनके स्वामियों से जुर्माने की रसीद भी ली गई।
विज्ञापन

--------------
वर्जन
खनन प्वाइंट कादरचौक क्षेत्र में है। लोडिंग मानक के विपरीत की गई तो कार्रवाई की जाएगी। पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली स्वामियों पर एआरटीओ और खनन निरीक्षक की ओर से जुर्माना डाला गया है। जुर्माने की रकम जमा होने पर ही वाहन रिलीज किए जा रहे हैं। -पारसनाथ मौर्य, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed