फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   आईपीएल क्रिकेट मैच पर लग रहा था सट्टा, तीन गिरफ्तार

आईपीएल क्रिकेट मैच पर लग रहा था सट्टा, तीन गिरफ्तार

Wed, 18 Apr 2018 10:04 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल क्रिकेट मैच पर लग रहा था सट्टा, तीन गिरफ्तार
लीड-----
विज्ञापन

आईपीएल के मैच पर
लग रहा था सट्टा, तीन दबोचे
गैंग लीडर फरार, शहर के नाहर खां सराय मोहल्ले चल रहा था अवैध धंधा
मौके से आठ मोबाइल, 11480 रुपये, दो चार्ट बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
आईपीएल मैच पर शहर के नाहर खां सराय मोहल्ले के एक मकान में सट्टा लगाया जा रहा था। सोमवार देर रात कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर तीन लोगों को दबोच लिया। पुलिस को मौके से 11480 रुपये नकद, आठ मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ। गैंग लीडर व मकान मालिक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस को तलाश है। एसपी सिटी कमल किशोर ने मंगलवार को अपने दफ्तर में पत्रकारों को बताया कि आईपीएल मैच शुरू होने के बाद से शहर कोतवाली क्षेत्र के नाहर खां सराय मोहल्ले में सट्टा लगाने का धंधा चल रहा था। सट्टा सोना उर्फ सुहैल पुत्र इकबाल के घर में लगाया जा रहा था, जो गैंग लीडर है। सूचना मिलने के बाद सदर कोतवाल ओमकार सिंह ने सोमवार देर रात टीम के साथ सोना के मकान की घेराबंदी की। पुलिस के आने की भनक लगने पर गैंगलीडर सोना मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मकान के एक कमरे से तीन युवकों को दबोच लिया। उसी कमरे से 11480 रुपये, आठ मोबाइल, दो सट्टा चार्ट, एक कलम, सैटअप बॉक्स, एक्सटेंशन बोर्ड, दो चार्जर और एक स्केल बरामद हुए। पकड़े गए युवकों में शहनवाज अख्तर पुत्र जावेद अख्तर निवासी सराय फकीर, मौज्जम पुत्र शकील और वसीम अहमद पुत्र शमीम अहमद निवासी नाहर खां सराय है। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए लोग मोबाइल पर सट्टा लगाते थे। इनका सरगना सोना है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस टीम में कोतवाली के एसआई प्रवेश पाठक, हरसिंह पाल, एसओजी प्रभारी नरेंद्र कुमार, एसआई सोनू भाटी आदि शामिल रहे।
--------------
शहर में कई जगह हो रहा आईपीएल सट्टा
बदायूं। शहर में आईपीएल सट्टे को लेकर सदर कोतवाली पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस को अन्य मोहल्लों में भी सट्टे की सूचना मिली है। पुलिस के मुताबिक पिछले साल पकड़े गए सट्टा माफिया के सक्रिय होने की सूचना मिल रही है। उसके गुर्गे शहर में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

-------
दिल्ली तक फैला है सट्टा कारोबारियों का नेटवर्क
नाहर खां सराय में बना था कंट्रोल रूम, फोन पर चल रहा था धंधा
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाले फोन पर पूरा नेटवर्क चला रहे थे। कंट्रोल रूम गैंग लीडर सोना के मकान में बना रखा था। उनके पास एक मोबाइल ऐसा था, जिस पर मैच के दौरान लगातार सीधे दिल्ली से बात होती थी। बाकी मोबाइल पर ग्राहक कॉल करके सट्टा लगवाते थे। सदर कोतवाल ओमकार सिंह के मुताबिक आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाले गैंग का नेटवर्क दिल्ली से जुड़ा है। दिल्ली में बैठे सरगना की ठीक से बोली भी समझ में नहीं आ रही थी। कोतवाल के मुुताबिक जिस समय पुलिस ने नाहर खां सराय मोहल्ले मे सोना के घर छापा मारा था उस समय आईपीएल मैच चल रहा था। कमरे में मौजूद तीनों युवक कॉल रिसीव करने में लगे थे। एक युवक दिल्ली में बैठे सरगना से बात कर रहा था। वही ग्राहक की कॉल आने पर बोली सरगना को बता रहा था। सरगना का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया गया है। उसकी लोकेशन दिल्ली में मिल रही है। भाषा से लगता है कि सरगना किसी दूसरे प्रदेश का रहने वाला है, जो दिल्ली में रहकर पूरा नेटवर्क चलाता है। उसी से सोना और उसके गैंग के लोग जुड़े हैं। इंस्पेक्टर ओमकार सिंह ने बताया कि छापा मारने से पहले कुछ लोग नकद में सट्टा लगा चुके थे। बाकी लेनदेन सीधे खाते से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
करोड़ों का होता है कारोबार
आईपीएल मैच शुरू होते ही शहर में सट्टे का कारोबार भी दौड़ने लगता है। सट्टा लगाने वाले ओवर की हर बॉल पर राशि लगाते हैं। उनके मुताबिक अच्छा खिलाड़ी हुआ तो ओवर, नहीं तो उसके रनों के टारगेट पर सट्टा लगाते हैं। मैच की हार जीत को प्रमुखता देते हैं। इस पर लाखों, करोड़ों तक कारोबार पहुंच जाता है।

------------
शहनवाज बोला, घाटे में था धंधा
सट्टे का खुलासा करने के दौरान एसपी सिटी कमल किशोर ने पकड़े गए शहनवाज से पूछा कि अभी तक उन्हें कितना लाभ हुआ है। इस पर शहनवाज ने जवाब दिया कि वह 75 हजार रुपये घाटे में चल रहे हैं। उन्हें उम्मीद थी कि वह एक दिन घाटे को पूरा कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed