फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मृतक टेंपो चालक था फिरोजाबाद का गैंगस्टर

मृतक टेंपो चालक था फिरोजाबाद का गैंगस्टर

Thu, 29 Mar 2018 07:59 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
मृतक टेंपो चालक था फिरोजाबाद का गैंगस्टर
मृतक टेंपो चालक था
विज्ञापन

फिरोजाबाद का गैंगस्टर
मल्लापुर गांव में 23 मार्च को मिला था शव
फिरोजाबाद जिले में दर्ज हैं एक दर्जन मुकदमें
रिकार्ड खंगालने में जुटी सिविल लाइंस पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
पिछले दिनों मल्लापुर गांव के पास हुए टेंपो चालक हत्याकांड की छानबीन में कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। मृतक गुड्डू फिरोजाबाद जिले के ताड़ो वाली बगिया का रहने वाला था। उसके खिलाफ फिरोजाबाद जिले के कई थानों में एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की माने तो गुड्डू गैंगस्टर भी था।
सिविल लाइंस क्षेत्र में 21 मार्च की रात फिरोजाबाद निवासी गुड्डू की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारे उसका टेंपो लूट ले गए थे। दो दिन बाद उसका मल्लापुर गांव के नजदीक गन्ने के खेत से शव बरामद हुआ था। सिविल लाइंस पुलिस हर संभव घटना का खुलासा करने में लगी हुई है। पुलिस ने कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन खंगाल कर हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन इससे खास जानकारी नहीं मिल सकी। मृतक के परिवार वाले दो दिन पहले ही गुड्डू के शव को सुपुर्देखाक करके फिरोजाबाद से वापस आए हैं। उनसे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को पता चला कि गुड्डू के खिलाफ भी फिरोजाबाद जिले के कई थानों में एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। गुड्डूू पर किसी की हत्या का भी आरोप था। उसी मामले में गुड्डू काफी समय तक फिरोजाबाद जेल में रहा। आपराधिक इतिहास देखते हुए फिरोजाबाद पुलिस ने टेंपो चालक पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की थी। यह जानकारी मिलने से सिविल लाइंस पुलिस की जांच थ्योरी बदल गई है। अभी पुलिस को पूरा आपराधिक रिकार्ड नहीं मिल सका है। सभी मामलों की जानकारी के बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच सकती है।
विज्ञापन

-----
...तो दुश्मनी में गई गुड्डू की जान
सिविल लाइंस पुलिस की माने तो गुड्डू हत्याकांड की जांच हर पहलू से की जा रही है। उसके खिलाफ दर्ज एक दर्जन मुकद्में को देखते हुए अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि कहीं किसी दुश्मन का हाथ तो नहीं है। हो सकता है कि किसी विरोधी ने गुड्डू की हत्या कर दी और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
वर्जन---
घटना की जांच चल रही है। छानबीन में पता चला है कि गुड्डू के खिलाफ एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। वह हत्या के साथ गैंगस्टर के मामले में भी नामजद था। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले में सफलता मिल जाएगी।
-देवेश सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed