{"_id":"5ab505134f1c1bec3f8b494b","slug":"21521812755-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की हत्या कर टेंपो लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक की हत्या कर टेंपो लूट ले गए बदमाश
Updated Fri, 23 Mar 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो--13 व 14
चालक की हत्या करने के बाद टेंपो लूट ले गए बदमाश
दो दिन बाद युवक की लाश मूसाझाग इलाके में मिली
रोडवेज से टेंपो किराए पर बुक करके ले गए थे बदमाश
शहर की काशीराम आवास कॉलोनी में रहा रहा था युवक, फिरोजाबाद का मूल निवासी था गुड्डू
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं /मूसाझाग। बदमाशों ने चालक की हत्या कर लाश गन्ने के खेत में फेंक दी और के टेंपो लूटकर फरार हो गए। दो दिन बाद शुक्रवार को चालक की लाश मूसागझाग थाना क्षेत्र के मल्लापुर गांव के नजदीक गन्ने के एक खेत में मिली। परिवारीजनों के छानबीन करने पर पता चला कि बदमाश टेंपो किराए पर बुक कराकर ले गए थे। पुलिस ने मृतक के साले की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
करीब 32 वर्षीय गुड्डू पुत्र कदीर मोहम्मद फिरोजाबाद के ताड़ो वाली बगिया मोहल्ले का मूल निवासी था। पिछले करीब दो साल से वह पत्नी, बच्चों समेत यहां सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मीरा सराय स्थित काशीराम आवास कॉलोनी में रह रहा थ। परिवारीजनों के मुताबिक गुड्डू शहर के फकीरी सराय मोहल्ला निवासी निजाम का टेंपो किराए पर चलाता था। रोज की तरह 21 मार्च की रात आठ बजे गुड्डू खाना खाने के बाद टेंपो लेकर घर से चला था। वह अगले दिन सुबह तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों को चिंता हुई। परिवार वाले गुरुवार सुबह गुड्डू को तलाशते हुए रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे। जहां पूछताछ करने पर पता चला कि बुधवार की रात कुछ लोग टेंपो किराए पर बुक करके गुड्डू को अपने साथ ले गए, जिसके बाद वह नहीं दिखा। परिवार वालों ने सिविल लाइंस थाने जाकर तहरीर दी। शुक्रवार सुबह परिवारीजनों के दुबारा पहुंचने पर गुमशुदगी दर्ज की गई।
उधर, शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मूसाझाग पुलिस को ग्राम मल्लापुर निवासी एकराम यादव के गन्ने के खेत में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे एसआई अशोक कुमार तालियान ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसका पता लगने पर सिविल लाइंस पुलिस ने गुड्डू के परिवार वालों को देखने के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। वहां उन्होंने देखा तो लाश टेंपो चालक गुड्डू की निकली। इसके बाद सिविल लाइंस पुलिस ने हत्या और लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
--------
गुड्डू के परिवार वाले गुरुवार शाम थाने आए थे। उनके पास फोटो न होने से गुमशुदगी दर्ज नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह तहरीर के आधार गुमशुदगी दर्ज की गई। टेंपो चालक का शव बरामद होने पर गुमशुदगी को हत्या व लूट की धाराओं में तरमीम कर लिया गया है।
- देवेश सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस