फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Man killed in dataganj

होली पर निकाली पुरानी रंजिश, गला रेतकर हत्या

Sat, 03 Mar 2018 06:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sat, 03 Mar 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
Man killed in dataganj
murder
कहासुनी की रंजिश ने होली पर खूनी रंग ले लिया। घर के बाहर चबूतरे पर बैठे वृद्ध और उसके दोनों पुत्रों पर गांव के ही छह लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने इनमें एक युवक को घेर लिया और उसकी गर्दन छुरे से रेत दी। उसे बचाने की कोशिश में भाई तथा पिता घायल हो गए। घरवाले गंभीर रूप से घायल युवक को लेकर पहले बदायूं फिर बरेली पहुंचे। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने सात लोगों को नामजद कराया है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे की है। सादुल्लागंज निवासी मनसुख ठाकुर और उनके दोनों बेटे वीरपाल (34) और अमित सिंह (30) घर के बाहर चबूतरे पर बैठे थे। उसी दौरान गांव का ही रनवीर अपने छह साथियों समेत आ धमका। हमलावरों के हाथों में लाठी-डंडे और चाकू-छुरे थे। रनवीर ने वीरपाल को पुरानी रंजिश में गालियां देनी शुरू कर दीं। मना करने पर हमलावर वीरपाल पर टूट पड़े। उसकी गर्दन और पेट के पास छुरे और चाकू घोंप दिया गया। वीरपाल को बचाने के लिए मनसुख और अमित ने कोशिश की तो हमलावरों ने उन्हें भी लठिया दिया। तीनों को लहूलुहान हालत में छोड़ कर हमलावर मौके से भाग गए। घरवाले लहूलुहान वीरपाल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। चिकित्साधीक्षक ने वीरपाल की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल भेजा, फिर उसे बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इलाज के दौरान देर शाम वीरपाल ने दम तोड़ दिया। इसकी भनक लगते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को सादुल्लागंज शव पहुंचा तो कुछ देर को तनाव का माहौल भी बन गया। प्रभारी निरीक्षक ललितमोहन सिंह ने बताया कि मृतक के पिता मनसुख सिंह ने रनवीर समेत सात लोगों को नामजद कराया है। नामजदों में किशनलाल, अशोक, संतोष, मुनेंद्र, रवि और शीलू भी शामिल हैं। नामजदों में पांच एक ही जाति के हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी लेकिन कोई भी हत्थे नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा मनसुख
हमलावरों ने वीरपाल को जान से मारने के लिए फुलप्रूफ प्लान बनाया। उनका टारगेट भी वीरपाल रहा। जिस समय हमलावर पहुंचे, उन्होंने वीरपाल को ही निशाना बनाया। वीरपाल को ग्रामीण व्यवहारिक रूप से अच्छा युवक बता रहे थे, पर हमलावरों ने उसके पिता के गिड़गिड़ाने पर भी रहम नहीं किया। उसने हमलावरों से बेटे को बचाने के लिए हरसंभव कोशिश भी की। उनके आगे हाथ भी जोड़े पर उनका दिल नहीं पसीजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed