{"_id":"5a941bdf4f1c1b4f588bae4d","slug":"21519655903-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्सी में सरेशाम बदमाशों ने सब्जी व्यापारियों को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल्सी में सरेशाम बदमाशों ने सब्जी व्यापारियों को लूटा
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
लूटपाट पीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी में सब्जी व्यापारियों को लूटा
रविवार रात गुधनी-वहेटा गुसाई मार्ग पर दिया घटना को अंजाम
विरोध करने पर बाइक को किया आग के हवाले
टमाटर से भरी पिकअप को किया क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो
बिल्सी। कोतवाली पुलिस की बढ़ती निष्क्रियता के चलते क्षेत्र में लूटपाट एवं चोरी की घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों में दहशत है। रविवार की रात कोतवाली के गांव गुधनी से वहेटा गुसाई जाने वाले मार्ग पर सशस्त्र बदमाशों ने सरेशाम सब्जी व्यापारियों को बंधक बनाकर 25 हजार से अधिक की नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचों की बटों से व्यापारियों की पिटाई करते हुए एक बाइक को फूंक दिया, टमाटर से भरी पिकअप भी क्षतिग्रस्त कर दी। पीड़ितों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी इस्लाम पुत्र मकबूल सब्जी विक्रेता है। रविवार की रात वह करीब साढ़े नौ बजे बाइक से टमाटर खरीदने के लिए गए। उनके साथ नगर के ही शब्बू पुत्र इकबाल, मोईन पुत्र शान मोहम्मद भी थे। गांव वहेटा गुसाई से एक पिकअप में टमाटर भरवाकर बिल्सी की ओर आ रहे थे। तभी गुधनी और वहेटा गुसाई के मध्य पिकअप में पंक्चर हो गया। जिसके बाद चालक सलीम पुत्र गुल मोहम्मद धीरे-धीरे गाड़ी लेकर चला, गुधनी गांव से पहले सशस्त्र बदमाशों ने पिकअप को रोक लिया। साथ ही चालक के साथ लूटपाट करने लगे। पीछे बाइक से आ रहे इस्लाम भी रुक गए। बदमाशों ने शस्त्रों के बल पर तीनों को बंधक बनाकर उनके साथ भी लूटपाट शुरू कर दी। जब व्यापारियों ने विरोध करने की कोशिश की तो बदमाशों ने उनकी तमंचों की बटों से पिटाई कर दी। इस दौरान बदमाशों ने बाइक में आग लगा दी, साथ ही पिकअप को भी क्षतिग्रस्त कर डाला। बदमाशों ने इस्लाम से 25 हजार रुपये, शब्बू और मोईन से दो-दो हजार रुपये की नकदी, मोबाइल की चिप, सामान को लूट लिया। साथ ही फायरिंग एवं धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ितों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसपर पुलिस ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।