{"_id":"5a8f99e04f1c1b514a8bacdf","slug":"21519360480-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नहीं लिखी चोरी की रिपोर्ट, चेयरमैन से मिले दुकानदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने नहीं लिखी चोरी की रिपोर्ट, चेयरमैन से मिले दुकानदार
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, चेयरमैन से मिले दुकानदार
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
कछला में गंगा पुल और रेलवे स्टेशन के पास दुकानों में मंगलवार रात हुई चोरी की पुलिस ने गुरुवार को भी रिपोर्ट नहीं लिखी। इससे गुस्साए दुकानदार गुरुवार सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष नरेशपाल यादव से मिले।
नगर पंचायत अध्यक्ष नरेशपाल यादव से मिले दुकानदारों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने को लेकर पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाया। बताया-एक ही रात में चोरों ने कई दुकानों में चोरी करके उन्हें काफी नुकसान पहुंचाया है। चोर पकड़े नहीं जाने से उनके अंदर असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। चोर पहले भी घटना को अंजाम दे चुके हैं। दुकानदारों ने बाद में चौकी पुलिस कर्मियों से कार्रवाई की मांग की। बता दें कि मंगलवार रात चोरों ने वीरेंद्र, हरीबाबू, राकेश, सुभाष, छविराम, वेदपाल की खोखानुमा दुकानों के अलावा बाबा रघुवीर दास के आश्रम में घटना को अंजाम दिया था। इधर, चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि घटना में किसी भी खोखा मालिक को कोई खास नुकसान नहीं हुआ था लेकिन चोरों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।
------------
अखबार के अभिकर्ता के
घर में भी चुकी है चोरी
उझानी। काशीराम कॉलोनी निवासी अखबार के अभिकर्ता दीपक सक्सेना के घर में 24 जनवरी को सरेशाम चोर घुस गए थे। चोरों ने दीपक को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान भी पहुंचाया। कोतवाली पुलिस ने दीपक की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली थी लेकिन चोरों का अब तक सुराग नहीं लग पाया है। इसके दो दिन बाद चोरों ने बसोमा गांव के चार घरों को निशाना बनाया था।