{"_id":"5cbb77aabdec2214262c7324","slug":"201555789738-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेटिक मजिस्ट्रेट की टीम ने चेकिंग के दौरान ट्रक में भरा 42 टन गेंहू पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्टेटिक मजिस्ट्रेट की टीम ने चेकिंग के दौरान ट्रक में भरा 42 टन गेंहू पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/दातागंज। थाना मूसाझाग क्षेत्र के अंतर्गत स्टेटिक टीम ने एक ट्रक से 42 टन गेहूं बरामद किया है। गेहूं के बारे में चालक से जानकारी ली गई तो वह उससे संबंधित किसी तरह के कागजात नहीं दिखा सका। ट्रक मुरादाबाद की ओर जा रहा था। इसके बाद टीम ने दातागंज मंडी सचिव को बुला लिया। इस मामले में 66 हजार से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया है।
लोकसभा चुनाव को लेकर हर स्थान पर वाहनों की चेकिंग को बैरियर बनाए गए हैं। जहां पर हर तरह के वाहनों को चेक किया जाता है, ताकि वाहनों में किसी भी तरह की चुनाव संबंधी सामग्री या फिर अन्य चीजें पकड़ी जा सकें। हर थाना क्षेत्र पर जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह की ओर से बैरियर पर चेकिंग को स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो अपने-अपने क्षेत्र में लगातार वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं, साथ ही अन्य गतिविधियों पर भी नजर रख रहे हैं। शुक्रवार की रात थाना मूसाझाग क्षेत्रांतर्गत स्टेटिक बैरियर पर चेकिंग मजिस्ट्रेट रामबाबू सक्सेना के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों / वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रक गेहूं से भरा आता दिखाई दिया। पुलिस और टीम में शामिल अधिकारियों ने उसे रोककर चालक से गेहूं के बारे में पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। ट्रक में 42 टन गेहूं भरा हुआ था। चालक द्वारा कोई वैध प्रपत्र भी नहीं दिखाए गए। इस पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने मंडी समिति सचिव दातागंज को सूचित किया। सचिव भी मौके पर आ गए। उन्होंने इस मामले में 66 हजार छह सौ रुपये का जुर्माना वसूला।
-------------------------
चालक ने अपना नाम जुनैद निवासी मुरादाबाद बताया है। ट्रक मुरादाबाद की ओर जा रहा था। गेहूं कहां ले जा रहा था यह कुछ नहीं बताया। नियमानुसार उससे 66 हजार 660 रुपये जुर्माना वसूल लिया गया, तब चालक ट्रक को ले गया।
विज्ञापन
-अरुण कुमार सिंह, मंडी सचिव, दातागंज