फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पत्नी के मायके जाने की बात पर युवक ने आग लगाकर दी जान

पत्नी के मायके जाने की बात पर युवक ने आग लगाकर दी जान

Tue, 19 Mar 2019 08:50 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 19 Mar 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
पत्नी के मायके जाने की बात पर युवक ने आग लगाकर दी जान
कुंवरगांव (बदायूं)। पहली होली पर पत्नी के मायके जाने को तैयार होकर घर से निकलते ही युवक ने खुद को आग लगा ली और छटपटाते हुए तालाब में कूद गया। किसी तरह लोगों ने उसे बाहर निकाला। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को इस मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव आजमगंज की मड़िया निवासी एक युवक की सात माह पहले शादी हुई थी। चूंकि बहू की पहली होली उसके मायके में होने का रिवाज है, इसलिए युवक की पत्नी के घर वाले रविवार को उसे बुलाने गांव आए। युवक ने अपनी पत्नी को जाने से मना किया, लेकिन मायके वाले और उसकी पत्नी नहीं माने। इस पर युवक के घर वालों ने भी बहू को चले जाने को कह दिया। यह सुनते ही युवक घर से निकल गया और कुछ दूर जाकर उसने खुद को आग लगा ली। आग फैल जाने के बाद वह चिल्लाते हुआ तालाब में जाकर कूद पड़ा। किसी गांव वाले ने उसे कूदते देख लिया तो कुछ ही देर में बहुत से लोग वहां पर आ गए। उन्होंने युवक को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह काफी जल चुका था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार की रात को परिजन उसे बरेली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने मंगलवार को गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इधर एसओ सुधाकर सिंह ने बताया कि घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। फिर भी पता किया जाएगा। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed