फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कछला के आश्रम में महात्मा को विषाक्त पदार्थ खिलाया, हालत गंभीर

कछला के आश्रम में महात्मा को विषाक्त पदार्थ खिलाया, हालत गंभीर

Sat, 23 Feb 2019 12:29 AM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
कछला के आश्रम में महात्मा को विषाक्त पदार्थ खिलाया, हालत गंभीर
उझानी (बदायूं)। कछला में कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर बने आश्रम में शुक्रवार सुबह एक महात्मा बेहोशी की हालत में मिले। भनक लगते ही आसपास आश्रमों से संत-महात्मा भी मौके पर पहुंच गए। माना जा रहा है कि शाम को उन्हें किसी शिष्य ने खाने में विषाक्त पदार्थ खिला दिया। बेहोश महात्मा को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया फिर चौकी पर पहुंचकर पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन

गंगाघाट पर अपने ही आश्रम में बेहोश मिले स्वामी अवधेशानंद (65) मूल रूप से चित्रकूट के निवासी हैं। करीब 20 साल पहले अवधेशानंद ने कछला आकर अपना आश्रम बनाया था। वह आश्रम में अकेले ही रहते हैं। सुबह करीब छह बजे पड़ोसी आश्रम से प्रेमानंद उनके आश्रम में पहुंचे तो अवधेशानंद बेहोशी की हालत में चारपाई के पास पड़े थे। प्रेमानंद की सूचना के बाद कई और साधू-महात्मा भी आ गए। उन्होंने अवधेशानंद को देसी उपचार से होश में लाने की कोशिश की लेकिन वह होश में नहीं आए। महात्माओं ने एंबुलेंस को बुला लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर करीब दो घंटा तक इलाज चला। हालांकि वह मामूली रूप से होश में आ गए लेकिन वह यह नहीं बता पाए कि शाम को उन्हें किस शिष्य ने खाना खिलाया था। उनके साथ साधुओं में कासगंज जिले के मनकापुर से अस्पताल पहुंचे सुरेश पुजारी और भैय्या जी महाराज ने बताया कि पड़ोस के ही एक आश्रम में रहने वाले शिष्य पर शक है। चिकित्साधीक्षक निरंजन सिंह ने बताया कि अवधेशानंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

------------
कहीं अवधेशानंद के आश्रम पर तो नहीं किसी की नजर
उझानी। अवधेशानंद जिस आश्रम में रहते हैं, वह घाट के नजदीक होने के साथ ही ऐसी जगह पर है जहां श्रद्धालुओं की खासी आवाजाही रहती है। चूंकि आश्रम तो कई और भी हैं लेकिन अवधेशानंद की किसी भी आश्रम के संचालक से कभी ऐसी कोई बात नहीं हुई जो उन्हें नुकसान पहुंचाने की सोचे। इसके बाद शक इस बात पर ज्यादा है कि किसी की नजर उनके आश्रम पर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
मामला संज्ञान में नहीं आया है। कछला चौकी इंचार्ज ने इस बार में कोई अपडेट भी नहीं दिया है फिर भी चौकी इंचार्ज से सच्चाई का पता लगाने के लिए कहा गया है।
- विनोद कुमार चाहर, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed