फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ...तो जानबूझकर दबाया जा रहा युवती के अपहरण का मामला

...तो जानबूझकर दबाया जा रहा युवती के अपहरण का मामला

Fri, 04 Jan 2019 11:32 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
...तो जानबूझकर दबाया जा रहा युवती के अपहरण का मामला
...तो जानबूझकर दबाया जा रहा युवती के अपहरण का मामला
विज्ञापन

बदायूं। 22 वर्षीय युवती का अपहरण और उसे पेड़ से बांधने के मामले को दो जिलों की पुलिस दबा गई। न तो उसे ले जाने वाले आरोपियों को तलाश किया गया और न ही युवती की ओर से कोई कार्रवाई की गई। पुलिस ने उल्टे युवती को मानसिक मंदित घोषित कर दिया।

दो दिन पहले अलापुर क्षेत्र से एक युवती का तीन कार सवार लोगों ने अपहरण कर लिया था। तीनों आरोपी युवती को लेकर दिनभर घूमते रहे। उसे कुछ ऐसा नशीला पदार्थ दे दिया था, जिससे युवती बेहोश हो गई और वह आरोपियों का विरोध भी नहीं कर सकी। देर शाम आरोपी युवक, युवती को शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र में एक पेड़ से बांधकर फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर कलान पुलिस ने युवती को बंधनमुक्त कराया और उसे अस्पताल में भर्ती भी कराया। इसके बावजूद पुलिस ने युवती को मानसिक मंदित बताते हुए परिवार वालों के हवाले कर दिया। उसके बाद न तो पुलिस ने आरोपियों को तलाश करने की कोशिश की और न ही कोई रिपोर्ट दर्ज की। अलापुर इंस्पेक्टर मनीराम सिंह की माने तो यह घटना कलान क्षेत्र की है, तो कलान पुलिस ही कार्रवाई करेगी, जबकि कलान पुलिस अलापुर पुलिस पर टाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed