{"_id":"5bcf62f7bdec226944240070","slug":"201540317943-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहाधारी बदमाशों ने बाइक लूटी, पैसे छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहाधारी बदमाशों ने बाइक लूटी, पैसे छीने
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असलहाधारी बदमाशों ने
बाइक लूटी, पैसे छीने
बिसौली पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट, देर शाम बरामद नहीं हो सकी बाइक
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात आधा दर्जन असलहाधारी बदमाशों ने ग्राम रतनपुर कोठी और मलखानपुर वाले रास्ते पर लूटपाट की। एक ग्रामीण की बाइक लूट ली और एक अन्य ग्रामीण से पैसे छीन लिए। जैसे-तैसे उन्होंने अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। जिस पर यूपी 100, बिसौली और फैजगंज बेहटा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने देर रात तक कांबिंग भी की परंतु बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका।
लूटपाट का शिकार भुक्तभोगी युवक विनोद फैजगंज बेहटा क्षेत्र में आसफपुर निवासी है। सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे विनोद अपने रिश्तेदार को जमालपुर गांव छोड़कर लौट रहा था। रास्ते में ग्राम निजामुद्ददीनपुर शाह के करीब पहुंचते ही उसकी बाइक की अचानक चेन टूट गई। भुक्तभोगी के मुताबिक उसी समय सड़क के दोनों ओर छिपे बैठे करीब आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने उसे घेर लिया। फिर उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए। उससे पहले वहीं एक और ग्रामीण से रुपये छीनने की चर्चा है। बहरहाल वह ग्रामीण कौन था, इसका कुछ पता नहीं चला है। विनोद जैसे-तैसे वहां से अपनी जान बचाकर भाग गया था। उसने किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंच कर यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। जिस पर यूपी 100, बिसौली और फैजगंज बेहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कई घंटे जंगल में कांबिंग की, परंतु किसी बदमाश का सुराग नहीं मिल सका। भुक्तभोगी विनोद ने इस संबंध में पुलिस को भी तहरीर दी है। फिर भी मंगलवार देर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
वर्जन--
रविवार रात यूपी 100 पुलिस को बाइक लूट की सूचना मिली थी। हम मौके पर गए, जंगल में कांबिंग भी की परंतु बाइक का कुछ पता नहीं चला। यह मामला संदिग्ध लग रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि विनोद कहीं अपनी बाइक छोड़ आया है। बाइक को तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
-ओपी गौतम, इंस्पेक्टर बिसौली