फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कबूलपुरा में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, 60 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

कबूलपुरा में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, 60 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 20 Sep 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
कबूलपुरा में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, 60 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
बदायूं। शहर के चौधरी सराय और कबूलपुरा मोहल्ले का गुरुवार को एक बार फिर माहौल गरमा गया। देर शाम मोहर्रम पर पंडाल लगाने को लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए, जिससे जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंडाल हटाने के बाद लोगों को समझाकर शांत किया। इसके कुछ देर बार शरारती लोगों पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे, जिन्हें डंडे फटकार कर पुलिस ने दौड़ा दिया गया। मौके पर पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गई है। देर रात शोथा चौकी इंचार्ज राजेंद्र कुमार की ओर से नई परंपरा डालने, भीड़ इकट्ठा कर माहौल खराब करने के आरोप में 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

यह मामला सदर कोतवाली इलाके के चौधरी सराय और कबूलपुरा मोहल्ले के बीच का है। वहां पांच पाकड़ के बराबर में चार दिन पहले गणेश उत्सव के लिए पंडाल लगाया गया था। इसका दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया था। चूंकि उत्सव परमीशन लेकर परंपरा के तहत हो रहा था। इसलिए पुलिस ने पंडाल लगा रहने दिया। तब थाने में दोनों समुदाय के लोगों के बीच फैसला हो गया था। समझौते में दूसरे समुदाय के लोगों ने मोहर्रम पर हलवा बांटने की बात कही थी।
विज्ञापन

गुरुवार देर शाम पांच पाकड़ वाले स्थान पर गणेश उत्सव के पंडाल के बराबर में दूसरे समुदाय के लोगों ने अपना पंडाल लगा लिया। वहीं बड़े-बड़े बर्तन रख दिए। इसका एक समुदाय के लोगों ने विरोध किया। इसकी चर्चा फैली तो दोनों तरफ के लोग इकट्ठे हो गए, जिससे हंगामा होने लगा इसकी सूचना मिलने पर सदर कोतवाली और सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर भी पहुंच गए। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा राठौर भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। चूंकि दूसरे पक्ष ने पंडाल नई परंपरा डालने को लगाए थे, जिससे हटवा दिए गए। साथ ही चेतावनी दी कि जो फैसला हुआ था उसी पर कायम रहें। माहौल बिगाड़ने की कोशिश न करें। एहतियातन मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, रात करीब साढ़े नौ बजे कुछ खुराफाती लोगों ने मीराजी चौकी के बराबर में मौजूद पुलिस कर्मियों पर ईंट- पत्थर फेंके। इस पर पुलिस ने शरारत करने वालों को दौड़ा दिया, लेकिन उन्होंने दोबारा भी ईंट-पत्थर फेंके। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। इसके बाद शरारती ईंट-पत्थर फेंक रहे लोगों को दौड़ा दिया गया।

यह पुराना विवाद है। उस समय दोनों पक्षों के बीच आपस में समझौता हो गया था। विशेष समुदाय के लोगों ने हलवा बांटने की बात कही थी। आज उन्होंने उसी जगह पांडाल लगा लिया था। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने वह पंडाल हटवा दिया है। अब मामला शांत है। पुलिस को तैनात कर दिया गया है।

- राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ सिटी

भूड़ बिसौली गांव में माहौल खराब करने की कोशिश
आसफपुर। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में भूड़ बिसौली गांव में गुरुवार रात ताजिया घुमाया गया। दूसरे समुदाय के लोगों का कहना है कि इससे पहले ताजिया गांव में कभी नहीं घूमा। कुछ शरारती तत्वों ने नई परंपरा डालने की कोशिश की। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed