{"_id":"5af72d3a4f1c1bea408b4d01","slug":"201526148410-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र के अपहरण में छह नामजद, दो जेल भेजे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र के अपहरण में छह नामजद, दो जेल भेजे
Updated Sat, 12 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
युवक के अपहरण में छह
नामजद, दो को जेल भेजा
पुलिस के मुताबिक अपहरण नहीं, गाड़ी में बैठाकर ले गए थे आरोपी अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
सिविल लाइंस इलाके से सरेआम युवक के अपहरण के मामले में पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इनमें दो युवक शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिए गए। उन्हें शनिवार दोपहर मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेज दिया गया। जबकि चार युवक अब भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। इस मामले में आरोपियों पर अपहरण की धारा नहीं लगाई गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी, युवक को कार में बैठाकर ले गए थे।
22 वर्षीय युवक सुनील यादव का अपहरण शुक्रवार शाम करीब चार बजे हुआ था। उस समय वह अपने दोस्त शुभ विश्वास के साथ ओवरब्रिज की ओर से डीएम चौराहा की ओर जा रहा था। उसी समय रास्ते में उसका करीब एक दर्जन युवकों से विवाद हुआ था। तभी वह युवक उसके पीछे पड़ गए थे। सभी युवक दो कारों में सवार हुए और युवक की बाइक के पीछे लग गए। उन्होंने डॉ. मुकेश जौहरी क्लीनिक के पास सुनील यादव को बाइक में लात मारकर गिरा गया। उसके बाद सुनील की पिटाई कर दी और उसे जबरिया गाड़ी की डिग्गी में डालकर ले गए। जबकि शुभ विश्वास मौके से भागने में सफल रहा। इस घटना के दौरान आस-पास के लोगों ने जो नजारा देखा, वह हैरान करने वाला था। युवक के सरेआम अपहरण की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी। वहीं पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत शहर में घेराबंदी कर दी परंतु आरोपी युवकों ने सुनील को अपने फार्म हाउस में बंधक बनाकर पीटा और बाद में उसे छोड़ दिया। शुक्रवार देर रात सिविल लाइंस पुलिस ने सुनील यादव की तहरीर पर शिवपुरम मोहल्ला निवासी शिवम गुप्ता, पवन बैंकट लॉन के नजदीक निवासी शौर्य ठाकुर, आदर्श नगर निवासी विशाल पंडित, शिवपुरम निवासी गौरव लीडर, गद्दी चौक निवासी मोहित यादव और स्टेशन रोड निवासी आकाश यादव के खिलाफ धारा 147, 342, 323, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। सिविल लाइंस पुलिस की माने तो इस मामले में अपहरण की पुष्टि नहीं हुई है। युवक सुनील को कार में बैठाकर ले गए थे।
इधर, देर रात सिविल लाइंस थाना पुलिस ने छापामारी कर शिवम गुप्ता और शौर्य ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार दोपहर दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।