फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   तीन लोगों को एक साल की सजा, जुर्माना भी

तीन लोगों को एक साल की सजा, जुर्माना भी

Wed, 06 Sep 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
तीन लोगों को एक साल की सजा, जुर्माना भी

विज्ञापन
बिसौली। दो अलग-अलग मुकदमों में न्यायिक मजिस्ट्रेट बिसौली ने बुधवार को सजा सुना दी। एक मामले में एक साल की सजा और जुर्माना डाला। दूसरे में अर्थ दंड डाला गया है।
उघैती थाना क्षेत्र के गांव करियामई निवासी नारायण हरि पुत्र महेंद्र ने 1997 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने घर में खाना खा रहा था। तभी अचानक परिवार के ही अखिलेंद्र, शंकरदेव, कैलाश कुमार और वीरपाल ने मारपीट की। करीब बीस साल मुकदमा चलने के बाद बुधवार को तीनों अभियुक्तों को एक साल का कारावास की सजा सुनाइ गई। प्रत्येक अभियुक्त पर दो दो हजार का जुर्माना भी डाला गया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव निजरा निवासी मुन्नी देवी पत्नी रुकुम सिंह ने वर्ष 2010 में परिवाद दायर किया था। इसमें आरोप लगाया कि उसके पति की मौत सड़क दुर्घटना में हुई थी। इसके बाद सास बसंती, ससुर बांदू सिंह, देवर उरमान और राजेंद्र, राजवीर दूसरी शादी का दबाव बनाने लगे। मुन्नी देवी ने शादी से इंकार कर दिया तो सभी ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। परेशान होकर जब मुन्नी थाने गई तब उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस पर उसने न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में परिवाद प्रस्तुत किया। सात साल मुकदमा चलने के बाद बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट शांभवी यादव ने प्रत्येक को 2500 रुपये जुर्माने से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed