फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   प्रापर्टी डीलर्स के बीच फौजदारी, चार लोग घायल

प्रापर्टी डीलर्स के बीच फौजदारी, चार लोग घायल

Sun, 16 Jul 2017 08:02 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
प्रापर्टी डीलर्स के बीच फौजदारी, चार लोग घायल
बदायूं। मोहल्ला मीरा सराय में दो प्रापर्टी डीलर्स के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। दोनों ओर से असलहे भी निकल आए। इससे अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि सूचना दिए जाने के बाद भी यूपी 100 एक घंटे के बाद मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी हैं।
विज्ञापन

शहर के मीरा सराय निवासी पूर्व प्रधान गोप का बेटा नदीम और नाहर खां सराय नई बस्ती का किश्वर प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। दोनों के मोहल्ले आसपास हैं। रविवार शाम दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई। इसमें नदीम, किश्वर और उसके भाई जफर समेत चार लोग घायल हो गए। नदीम का आरोप है कि वह दुकान पर खड़ा था। इसी दौरान किश्वर अपने चार-पांच साथियों के साथ आया और मारपीट शुरू कर दी। असलहे भी लहराए। वहीं, किश्वर का आरोप है कि नदीम ने उससे रंगदारी में एक लाख रुपये मांगे थे। रुपये न देने पर वह अपने साथियों के साथ उसके घर में घुस आया। इन लोगों पर असलहे भी थे। सभी ने मारपीट कर उसे और उसके भाई जफर को घायल कर दिया। सूचना दिए जाने के बाद भी करीब एक घंटे तक यूपी 100 नहीं पहुंची। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर कोतवाली भरत कुमार गौतम का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed