फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   20,000 rupees looted from bullion trader

सराफा व्यापारी से दिनदहाड़े 20 हजार रुपये की लूट

Sat, 08 Apr 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Sat, 08 Apr 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
-शहर में पथिक चौक के पास हुई वारदात, पुलिस जुटी
विज्ञापन

-बिनावर स्थित दुकान पर जा रहा था सराफा व्यापारी

बाइक सवार लुटेरों ने दिनदहाड़े सराफा व्यापारी से थैला लूट लिया। इसमें 20 हजार रुपये नकद, एक सोने की अंगूठी और दुकान की चाबियां थीं। सराफा व्यापारी बिनावर स्थित अपनी दुकान खोलने जा रहा था। दिन-दहाड़े लूट की खबर से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के पथिक चौक इलाके में रहने वाले सुमेश चंद्र वर्मा की बिनावर में सराफा की दुकान है। रोजाना की तरह सुमेश वर्मा शनिवार को भी घर से बिनावर के लिए निकले थे। उनके साथ में थैला था। इसमें 20 हजार रुपये नकदी, एक सोने की अंगूठी और दुकान की चाबियां थीं। घर से निकलने के बाद सुमेश वर्मा जैसे ही रोड पर पहुंचे। बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से थैला छीन लिया। इसके बाद तेज रफ्तार बाइक से भाग निकले। सुमेश ने शोर मचाया तो आस-पास के लोगों ने लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

खबर मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना के संबंध में आस-पास के लोगों से बात की। व्यापारी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। शहर के व्यस्त इलाके में दिन दहाड़े लूट की वारदात से कुछ देर के लिए सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed