{"_id":"5718fea35716fe41cf1af55846205d49","slug":"2-lakhs-marerial-burn-in-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालपुर ततेरा में आग से छह घर जले दो लाख से ज्यादा का हुआ नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालपुर ततेरा में आग से छह घर जले दो लाख से ज्यादा का हुआ नुकसान
जरीफनगर (बदायूं)।
Updated Tue, 09 Dec 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव मालुपर ततेरा में रविवार रात आग लगने से छह घर जल गए। घरों में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। इस अग्निकांड में दो लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान आंका जा रहा है। एक परिवार में बेटी की शादी के लिए इकट्ठा किया गया दहेज का सामान भी जल गया।
मालपुर ततेरा में सबसे पहले आशाराम के घर में आग लगी। परिवार के लोग आग बुझा पाते उससे पहले ही लपटों ने विकराल रूप धारण कर महावीर, पार्वती, भीकम सिंह, चंपा देवी और गुड्डो देवी के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। गांव के लोगों ने एकत्र होकर कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन इस बीच घरों में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया।
तहसील प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक, आग से सबसे ज्यादा नुकसान महावीर सिंह का हुआ है। महावीर सिंह की बेटी धर्मंती की शादी एक महीने बाद फरीदाबाद से होनी थी। इसी के चलते महावीर सिंह ने दहेज का सामान घर में इकट्ठा कर रखा था। हलका लेखपाल बलदेव सिंह ने बताया कि आग से दो लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।