{"_id":"5ccf245bbdec22071e6d4ceb","slug":"191557079131-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरिल नदी के जंगल में फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अरिल नदी के जंगल में फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में अरिल नदी के जंगल में रविवार शाम एक महिला का सड़ा गला शव फंदे से लटका मिला। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम हाउस की मोरचरी में रखवा दिया है।
रविवार शाम ग्राम सिरसावा निवासी कुछ लोग रामदास के खेत के पास से गुजर रहे थे तभी उन्हें दुर्गंध महसूस हुई। आगे बढ़े तो उन्हें अरिल नदी किनारे जामुन के पेड़ पर एक महिला की सड़ी गली लाश लटकी दिखी। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिस पर बिसौली इंस्पेक्टर जसवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। देखने से लाश कई दिन पुरानी लग रही थी। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस की मोरचरी भेज दिया। पुलिस के मुताबिक लाश करीब 15 दिन पहले की है। आशंका है कि महिला की हत्या करके शव पेड़ से लटकाया गया है। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।
सिरसावा गांव के पास जंगल में पेड़ पर लटकी हुई एक अज्ञात महिला की लाश बिसौली पुलिस को मिली है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और कानूूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- सुरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी देहात