फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   चार माह में चार शव मिले, शिनाख्त किसी की नहीं

चार माह में चार शव मिले, शिनाख्त किसी की नहीं

Tue, 26 Mar 2019 05:46 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 26 Mar 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
चार माह में चार शव मिले, शिनाख्त किसी की नहीं
उझानी (बदायूं)। पहले से तीन अज्ञात शवों को बरामद कर उनकी शिनाख्त कराने में नाकाम पुलिस की फाइल में सोमवार शाम को एक और शव कैद हो गया। कछला रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले साधु के शव को जब कोई पहचान नहीं पाया तो पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया। इसी के साथ अज्ञात शवों की संख्या भी चार हो गई। इसमें एक महिला की लाश भी शामिल है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात शव तो पिछले सालों में भी मिले थे लेकिन नवंबर महीनो में दहेमू पुलिया के पास मंदिर के पिछवाड़े करीब 25 साल के युवक का शव मिलने के बाद से शिनाख्त कराने की दिशा में नाकामी की शुरुआत ऐसी हुई कि संख्या बढ़ती ही चली गई। 15 दिसंबर को अचौरा के जंगल की झाड़ियों में नये कपड़े पहने महिला की लाश ने पुलिस की परेशानी का फिर से बढ़ा दिया। महिला की लाश के पास ही शृंगार का सामान भी पड़ा मिला था। पुलिस ने तर्क भी दिया कि हत्या में किसी तांत्रिक का हाथ रहा होगा। शव की न तो शिनाख्त हुई न ही केस का वर्कआउट हो पाया। 11 मार्च को पुलिस को अचौरा के जंगल में पेड़ पर लटका अज्ञात युवक का शव मिला था।
विज्ञापन

पुलिस की तहकीकात में महिला समेत तीन लोगों के शवों को लेकर कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया। अज्ञात महिला के बारे में मान लिया गया था कि उसकी हत्या कर शव को इलाके में लाकर फेंका गया है लेकिन दोनों युवकों की मौत पर पसोपेश कायम रहा। बता दें कि दहेमू पुलिया के पास युवक के शव के पास कीटनाशक भी मिला था। युवक ने विषाक्त पदार्थ खुद खाया या फिर उसे जबरन खिला दिया गया, यह भी तभी साफ होगा जब उसकी शिनाख्त हो। इसके विपरीत, सोमवार शाम को कछला ब्रिज स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिले अज्ञात साधु का शव दो टुकड़ों में था। उसकी मौत ट्रेन के चपेट में आने से होने के पुलिस को सुबूत भी मिले लेकिन गंगाघाट के आश्रमों में रहने वाले साधुओं में से कोई भी उसे पहचान नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात शवों की शिनाख्त की दिशा में कोशिश की जा रही है। मृतकों के फोटो भी सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करवा दिए गए हैं लेकिन अब तक कोई भी उन्हें पहचान नहीं पाया है। साधु की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।
-विनोद कुमार चाहर, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed