{"_id":"6a94912f1061f9778b0662e2","slug":"case-registered-against-woman-accused-of-breaking-locks-and-occupying-nris-flat-mohali-news-c-71-1-spkl1025-146453-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एनआरआई के फ्लैट के ताले तोड़कर कब्जा करने का आरोप, महिला पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एनआरआई के फ्लैट के ताले तोड़कर कब्जा करने का आरोप, महिला पर मामला दर्ज
विज्ञापन
मोहाली। खरड़ के खानपुर के एक फ्लैट के ताले तोड़कर कब्जा करने और घरेलू सामान चोरी करने के मामले में एनआरआई की शिकायत पर थाना एनआरआई मोहाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने गांव सिंहपुरा निवासी हरजिंदर कौर के खिलाफ बीएनएस की धारा 329(4) के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता कनाडा निवासी संदीप सिंह ने आरोप लगाया है कि महिला ने अन्य लोगों के साथ मिलीभगत कर उसके बंद फ्लैट के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखा घरेलू सामान भी गायब कर दिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार संदीप सिंह ने 16 अप्रैल 2026 को एनआरआई विंग के विशेष डीजीपी को शिकायत दी थी। शिकायत में हरजिंदर कौर, उसकी बेटी, लेसली राव, स्टैफी राव और दो-तीन अज्ञात लोगों पर आरोप लगाए गए थे। संदीप के मुताबिक उसने वर्ष 2020-21 में अपना फ्लैट लेसली राव को किराये पर दिया था। लेसली राव ने 11 जुलाई 2025 को फ्लैट खाली कर दिया था। इससे पहले 4 जुलाई को स्टैफी राव ने व्हाट्सएप के जरिए फ्लैट खाली करने की जानकारी दी थी। इसके बाद मनिंदर पाल सिंह ने फ्लैट की चाबी लेकर तीनों बेडरूम और बाहरी गेट पर ताले लगा दिए थे।
कनाडा से लौटने पर टूटे मिले ताले
शिकायतकर्ता के अनुसार वह 20 फरवरी 2026 को कनाडा से पंजाब आया था। 7 अप्रैल को चंडीगढ़ जाते समय वह अपने रिश्तेदार मनिंदर पाल सिंह के साथ खानपुर स्थित फ्लैट पर पहुंचा। वहां पहुंचने पर फ्लैट के ताले टूटे हुए मिले और अंदर हरजिंदर कौर व उसकी बेटी मौजूद थीं।आरोप है कि पूछने पर महिला ने बताया कि उसने अदालत से फ्लैट पर स्टे लिया हुआ है। संदीप के अनुसार उसे एक कथित एग्रीमेंट की कॉपी भी दिखाई गई, जिसमें लेसली राव को फ्लैट का मालिक बताया गया था। शिकायतकर्ता ने इस दस्तावेज को कथित तौर पर फर्जी बताते हुए दावा किया कि फ्लैट की मिल्कियत उसके और उसके भाई-बहनों के नाम पर दर्ज है।
घरेलू सामान गायब करने का भी आरोप
संदीप ने आरोप लगाया कि फ्लैट में उसके पिता की ओर से रखा बेड, सोफा, कुर्सियां, टेबल, फ्रिज, बिस्तर समेत अन्य घरेलू सामान भी गायब है। उसने आरोप लगाया कि आरोपितों ने मिलीभगत कर कथित फर्जी दस्तावेज तैयार किए और उन्हें अदालत में पेश कर अस्थायी स्टे हासिल किया। जांच अधिकारी एनआरआई विंग के हिम्मत सिंह के अनुसार मामले की जांच रिपोर्ट एनआरआई विंग के विशेष डीजीपी कार्यालय भेजी गई