फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Car stolen from Kharar main market at dawn; thieves drove it away in reverse gear

Mohali News: खरड़ मेन बाजार में तड़के कार चोरी, रिवर्स गियर में भगाकर ले गए चोर

Mon, 31 Aug 2026 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Car stolen from Kharar main market at dawn; thieves drove it away in reverse gear
खरड़। खरड़ मेन बाजार में रविवार तड़के चोरों ने जीत आटा चक्की के सामने खड़ी कार चोरी कर ली। स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने कुछ ही मिनट में कार का लॉक तोड़कर उसे स्टार्ट किया और रिवर्स गियर में बाजार से बाहर निकल गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कार मालिक हरिंदर सिंह की शिकायत पर सिटी खरड़ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार रविवार सुबह करीब 3:12 बजे दो युवक स्प्लेंडर बाइक पर मौके पर पहुंचे। एक युवक बाइक पर बैठकर आसपास की गतिविधियों पर नजर रखता रहा, जबकि दूसरा कार के पास पहुंचा।
विज्ञापन

कुछ देर की मशक्कत के बाद उसने कार का लॉक तोड़ दिया और कार स्टार्ट कर ली। इसके बाद आरोपी ने कार को आगे मोड़ने के बजाय रिवर्स गियर में ही तेज रफ्तार से भगाकर बाजार से बाहर निकाल लिया। बाइक सवार उसका साथी भी उसके पीछे फरार हो गया। सुबह कार गायब मिलने पर हरिंदर सिंह ने आसपास तलाश की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस अब आरोपियों के हुलिए और बाइक की पहचान के साथ उनके भागने के रूट का पता लगाने में जुटी है। रास्ते में लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। सिटी खरड़ थाना एसएचओ अमरिंदर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान और कार की तलाश के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed