फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बरात में युवकों ने बरसाए पत्थर, हंगामा

बरात में युवकों ने बरसाए पत्थर, हंगामा

Sat, 09 Mar 2019 01:15 AM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
बरात में युवकों ने बरसाए पत्थर, हंगामा
बदायूं। बरात चढ़ते समय कुछ युवकों ने घुसकर कुछ महिलाओं से अभद्रता करते हुए उनके कुंडल नोच लिए, जिससे बरात में हंगामा हो गया। भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग गया। पकड़े गए आरोपी को छुड़ाने के लिए उसके परिजनों ने बरात में पथराव कर दिया, जिससे कुछ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड संख्या सात निवासी रमेश की बेटी की बरात शुक्रवार रात आई थी। बताते हैं कि बरात चढ़त के दौरान दो युवक वहां घुस आए और महिलाओं से अभद्रता करते हुए उनके कानों से कुंडल नोच लिए। इससे वहां शोर मच गया। कुछ बरातियों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन एक आरोपी फरार हो गया। भीड़ ने घेरकर एक आरोपी को पकड़ लिया। बरात में हंगामा हुआ और इसकी खबर आरोपी के घर वालों को लगी। बताया जाता है कि इसके बाद उसके परिजन बरात में आ गए और उसे छुड़ाने के लिए बरात पर पथराव कर दिया, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। बताते हैं कि समाचार लिखे जाने तक आरोपी को भीड़ ने पकड़कर रखा था। इधर इंस्पेक्टर कृष्णगोपाल शर्मा का कहना है कि बच्चों का विवाद हो गया था, जिसे शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed