{"_id":"6acff3436c5da9e05c01834a","slug":"1600-passengers-experienced-luxury-trains-via-vr-headsets-panipat-news-c-18-1-knl1004-1013104-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: वीआर चश्मे से 1600 यात्रियों ने लिया लग्जरी ट्रेनों का अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: वीआर चश्मे से 1600 यात्रियों ने लिया लग्जरी ट्रेनों का अनुभव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मनोरंजन के साथ ट्रेनों और रेलवे से जुड़ी जानकारी देने के लिए एलईडी स्क्रीन और वीआर चश्मे की सुविधा शुरू की गई है। निजी कंपनी व्योमा की ओर से 14 सितंबर को शुरू की गई इस पहल के तहत अब तक करीब 1600 यात्री निशुल्क आभासी अनुभव ले चुके हैं।
वीआर चश्मे के माध्यम से यात्रियों को वंदे भारत सहित अन्य लग्जरी ट्रेनों के केबिन का अनुभव कराया जा रहा है। व्योमा कंपनी के मैनेजर नितिन शर्मा ने बताया कि एलईडी स्क्रीन के जरिए यात्रियों को स्टेशन और ट्रेनों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाती हैं।
वहीं, वीआर चश्मे की मदद से यात्री लग्जरी ट्रेनों के केबिन में बैठने और उन्हें पटरियों पर दौड़ाने का आभासी अनुभव ले सकते हैं। इस सुविधा के लिए यात्रियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्टेशन पर रोजाना 60 से 65 यात्री इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। बुधवार को सुविधा का एक महीना पूरा होने तक करीब 1600 यात्री वीआर चश्मे से यह अनुभव ले चुके थे। यात्रियों को यह सुविधा भा रही है।