{"_id":"6acff2cb55ffe9acf10f8c23","slug":"205-lakh-duped-in-the-name-of-online-shopping-ambala-news-c-36-1-amb1001-171232-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर 2.05 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर 2.05 लाख ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। सस्ते कॉस्मेटिक्स सामान का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवक से दो लाख पांच हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने सामान भेजने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में रकम बैंक खाते में ट्रांसफर करवा ली। जब पीड़ित ने सामान न मिलने पर दबाव बनाया तो आरोपियों ने घटिया और खराब सामान कूरियर से भेज दिया और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया।
पुलिस को दी शिकायत में कुरुक्षेत्र के सुलखनी गांव निवासी अमन कुमार (हाल निवासी सेक्टर-10) ने बताया कि वह 12 अक्तूबर को फेसबुक चला रहा था। इसी दौरान उसे लॉर्ड ऑफ कॉस्मेटिक्स (दिल्ली) नाम से सस्ते सौंदर्य प्रसाधन बेचने का विज्ञापन दिखा। विज्ञापन के लिंक पर क्लिक करते ही एक महिला और पुरुष ने उससे बात की और सस्ते दामों में कॉस्मेटिक्स का सामान घर तक कूरियर से पहुंचाने का वादा किया।
झांसे में आकर अमन ने सामान का ऑर्डर दे दिया। आरोपियों ने एडवांस पेमेंट करने को कहा, जिस पर अमन ने 21 सितंबर से 24 सितंबर के बीच आरोपियों के एचडीएफसी बैंक खाते में तीन बार में कुल 2,05,000 रुपये भेज दिए।
विज्ञापन
काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब सामान नहीं पहुंचा और पीड़ित ने बार-बार फोन किया, तो आरोपियों ने कुछ खराब व घटिया सामान कूरियर से भिजवा दिया। जब पीड़ित ने दोबारा विरोध दर्ज कराने के लिए संपर्क करना चाहा तो आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच एएसआई रमेश कुमार को सौंपी है।