{"_id":"5c5c272bbdec227d9070c196","slug":"191549543211-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा दस हजार का इनामी तांत्रिक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा दस हजार का इनामी तांत्रिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग (बदायूं)। इलाके से फरार दस हजार का इनामी तांत्रिक गुरुवार सुबह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तलाशी में उसके पास एक तमंचा भी बरामद हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
तांत्रिक श्रीपाल उर्फ पालू शाहजहांपुर जिले में निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम भरतापुर निवासी है। उसके खिलाफ थाने में धारा 363, 366, 376 के तहत रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस के मुताबिक पालू थाना क्षेत्र के कई गांवों में तांत्रिक विद्या जानने का प्रोपोगंडा कर बेवफूक बनाकर उनसे ठगी करता था। महिलाओं को भूत प्रेत के चक्कर में डालकर उनसे अश्लील हरकतें करता था। क्षेत्र की एक किशोरी को भी वह अपने साथ ले गया था। उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे छोड़कर फरार हो गया। इस पर किशोरी ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से तांत्रिक पालू इलाके में नहीं आ रहा था। करीब सात साल बाद गुरुवार सुबह भैरों नगला के पास वह दिखाई दिया। तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास एक तमंचा मिला। तांत्रिक की गिरफ्तारी पर सीओ उझानी भूषण वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। तांत्रिक को गिरफ्तार करने में एसओ ललित भाटी, एसआई जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल प्रमोद कुमार और संजीव कुमार का भी सहयोग रहा।