{"_id":"5bc0da61bdec2269bf7d66c1","slug":"191539365473-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"600 लीटर पकड़ा खुला सरसों का तेल, किया सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
600 लीटर पकड़ा खुला सरसों का तेल, किया सील
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
600 लीटर पकड़ा खुला सरसों का तेल, किया सील
बदायूं। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से अभिहित अधिकारी चंद्रशेखर मिश्र के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य विभाग की टीम ने छापेेमारी की। टीम ने छापेमारी के दौरान म्याऊ में 600 लीटर खुला हुआ सरसों का तेल बरामद किया, जिसका नमूना लिया। वहीं एक गाड़ी से मिश्रित दूध का नमूना भी लिया। दोनों नमूनों को लखनऊ लैब भेजा है। उसके आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य खाद्य अधिकारी वेदप्रकाश के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने म्याऊ में औचक छापा मारा। इस दौरान वहां पर शमशेर अली की दुकान पर 600 लीटर खुला सरसों को तेल बिकता हुआ मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्र विजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजीव कुुमार, एतीस कुमार ने तेल का नमूना लिया। साथ ही सभी तेल को सील कर दिया। जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई जा रही है। छापेमारी की खबर जैसे ही बाजार में लगी, वैसे काफी संख्या में दुकानदार अपनी दुकानों को बंद करके इधर-उधर निकल लिए। इसके बाद में टीम ने म्याऊ तिराहे से श्यामपाल की दूध की गाड़ी से मिश्रित दूध का नमूना लिया। सरसों के तेल और दूध के नमूने को जांच के लिए लखनऊ लैब पर भेजा है। ब्यूरो