{"_id":"5b6b3ec44f1c1b6a1c8b4ffa","slug":"191533755076-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की हत्या में पिता-पुत्र समेत पांच पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर की हत्या में पिता-पुत्र समेत पांच पर एफआईआर
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोर की हत्या में पिता-पुत्र समेत पांच पर एफआईआर
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, हड्डी जांच को भेजी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। हत्या के बाद जंगल में फेंके गए किशोर के शव का अलापुर थाना पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम करा दिया, जिसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव काफी सड़गल गया था, जिससे हड्डी प्रिजर्व कर जांच को भेजी गई है।
अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला निवासी 15 वर्षीय मुंतजिम पुत्र आमीन की लाश मंगलवार शाम विलहरी रोड किनारे जंगल में पड़ी मिली थी। इस मामले में थाना पुलिस देर शाम तक लिखा पढ़त करती रही, इससे शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था। बुधवार सुबह पुलिस द्वारा कराए गए शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पता नहीं चल सकी। वजह जानने के लिए हड्डी प्रिजर्व कर दी गई है। इधर, थाना पुलिस ने मृतक के भाई अजीम की तहरीर पर मोपेड स्वामी निजाकत, उसके बेटे तवरेज, नवाजिश, बबलू और इमरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि मुंतजिम ने निजाकत की मोपेड से पेट्रोल चोरी कर लिया था। जिससे आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उसे पीटते हुए ले गए परंतु मुंतजिम के साथ गया मानू आरोपियों के हत्थे नहीं चढ़ा। थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस दूसरे दिन भी पूछताछ करती रही।