फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   हवाला कारोबार के नाम से बदनाम है संग्रामपुर

हवाला कारोबार के नाम से बदनाम है संग्रामपुर

Thu, 09 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
हवाला कारोबार के नाम से बदनाम है संग्रामपुर
हवाला कारोबार के नाम से बदनाम है संग्रामपुर
विज्ञापन

मृतक का बेटा भी चर्चा में, उसके ऊपर दर्ज हैं कई मुकदमे
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जिस बेटे को पुलिस से छुड़ाने के दौरान पिता की जान चली गई, वही बेटा पहले से पुलिस की रडार पर था। चर्चा है कि उसके खिलाफ बिसौली, सहसवान, इंदौर और मुंबई में मुकदमें दर्ज हैं। जिस दौरान पुलिस टीम गांव से गुजर रही थी। उसी समय गांव के एक मुखबिर ने दोनों दरोगा और सिपाही को रोक लिया था। उसी मुखबिर ने पुलिस को बताया था कि अकबर हवाला कारोबारी है, जिसकी इंदौर और मुंबई पुलिस को तलाश है। उसके खिलाफ सहसवान में एक ठगी का मुकदमा दर्ज है।

दबतोरी चौकी पुलिस को इतना बताना काफी था। फिर क्या था पुलिस ने भी अपनी बाइक उसी ओर दौड़ा दी, जिस ओर अकबर काम कर रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ भी लिया था लेकिन बीच में उसके पिता आ गए और फिर हाथापाई हो गई। अगर यह वारदात नहीं होती, तो शायद पुलिस अकबर को पकड़ कर थाने ले जाती। सूत्रों की माने तो अभी कुछ दिन पहले गांव में ही एक मारपीट हो गई थी, जिसमें अकबर और उसके पिता मशकूर के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले की जांच अभी चल रही है। अकबर के खिलाफ कितने मुकदमे दर्ज हैं और से वारंट चल रहे हैं। यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed