फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सोते रहे परिजन, लाखों का माल समेट ले गए चोर

सोते रहे परिजन, लाखों का माल समेट ले गए चोर

Fri, 01 Jun 2018 09:48 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
सोते रहे परिजन, लाखों का माल समेट ले गए चोर
फोटो--7, 20, 21
विज्ञापन


सोते ही रह गए, चोर
समेट ले गए सामान
शहर के दो मोहल्लों में चोरी की वारदात, पुलिस को दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर में बेखौफ हो चुके चोरों नेे गुरुवार रात दो अलग-अलग मोहल्लों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक घर में परिवार वाले सोते रहे और चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए तो वहीं चोरों ने दूसरे घर में बाहर लगा ताला तोड़ लिया और सोने-चांदी के आभूषणों समेत लाखों का सामान समेट ले गए। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
चोरी की दोनों घटनाएं सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की हैं। इलाके के मोहल्ला आदर्श नगर गली नंबर एक निवासी राजेश चंद्र गुप्ता पुत्र सत्यभान गुप्ता गुरुवार रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर पड़ोसी की छत पर चढ़ कर उनके घर में सीड़ियों के सहारे घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में पहुंच कर लोहे की अलमारी का ताला तोड़ लिया और सोने-चांदी के जेवरात समेत हजारों रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। चोरों के निकलते समय गृह स्वामी की आंख खुल गई। उन्होंने चोरों को देखकर शोर मचा दिया परंतु चोर वहां से निकलने में सफल रहे थे। गृह स्वामी ने तुरंत यूपी 100 को सूचना दी। करीब 15 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चोरों को आस-पास तलाश किया लेकिन चोरों का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

चोरी की दूसरी वारदात चित्रांश नगर मोहल्ले की है। यहां रहने वाले उपेंद्र सिंह पुत्र रवेंद्र सिंह मूल रूप से गंजडुडवारा जिला कासगंज निवासी हैं। उपेंद्र सेना में हैं और उनकी तैनाती बंगलूरू में है। उनकी पत्नी और बच्चे छुट्टियां मनाने गांव गए हैं। उनके घर पर बाहर से ताला पड़ा था। गुरुवार रात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ लिया और अंदर घुस गए। घर की अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण जंजीर, झुमकी, चूड़ी आदि चोरी करके ले गए। गृह स्वामी के मुताबिक चोर उनके घर से करीब दस तोला सोने के जेवरात चोरी करके ले गए। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों की सूचना पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। तब वह घर पर पहुंचे। इस संबंध में रवेंद्र सिंह ने सिविल लाइंस थाना में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed