फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बिसौली पुलिस ने तीन लुटेरे दबोचे

बिसौली पुलिस ने तीन लुटेरे दबोचे

Wed, 28 Mar 2018 06:43 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
बिसौली पुलिस ने तीन लुटेरे दबोचे
बिसौली पुलिस ने
विज्ञापन

तीन लुटेरे दबोचे
एसपी देहात ने किया लूूटकांड का खुलासा
पृथ्वीपुर में हुई लूट का माल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को बिसौली क्षेत्र में हुए लूटकांड का खुलासा किया। बिसौली पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पृथ्वीपुर गांव से लूटे गए आभूषण और 2170 रुपये बरामद किए गए हैं। सभी लुटेरे घुमक्कड़ जाति के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।

बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 22 मार्च की रात कुछ बदमाशों ने बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर निवासी नन्हे यादव के घर पर धावा बोला था। बदमाशों ने नन्हे यादव के परिवार वालों के साथ मारपीट की थी और घर से सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नकदी लूट ले गए थे। तभी से बिसौली पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह छह बजे मुखबिर की सूचना पर बिसौली पुलिस ने पिंदारा रोड से तीन संदिग्ध लोगों को दबोच लिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम तस्वीर उर्फ शब्बीर निवासी चारबाग कोतवाली बिसौली, भूरा उर्फ गट्टू निवासी मोहल्ला शहबाजपुर थाना सिरौली जिला बरेली और नाजिम निवासी ग्राम सुजातपुर थाना मीरगंज जिला बरेली बताए हैं। जबकि उन्होंने फरार साथी का नाम कादर खान निवासी मोहल्ला शहबाजपुर थाना सिरौली जिला बरेली बताया है। पुलिस ने लुटेरों से कुंडल, पायल, 2170 रुपये, तीन गैंदारे और एक डंडा बरामद किया है। पुलिस ने तीनों बदमाशों को मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेज दिया है। घटना का खुलासा करने में बिसौली कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार, एसआई नरेश पाल सिंह, सिपाही सतवीर सिंह, संदीप, संजय और मनीष कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed